जींद में किसान की करंट लगने से मौत, खेत में ट्यूबवेल चलाने के दौरान हुआ हादसा
जींद के खटकड़ गांव में खेत में पानी लगाने गए 48 वर्षीय किसान राजेश की करंट लगने से मौत हो गई। ट्यूबवेल चलाते समय यह हादसा हुआ।
-1792840027699_m.webp)
जींद में किसान की करंट लगने से मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
खटकड़ गांव में किसान राजेश की करंट लगने से मौत।
खेत में ट्यूबवेल चलाते समय हुआ दर्दनाक हादसा।
परिजनों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया, मृत घोषित किया।
जागरण संवाददाता, जींद। गांव खटकड़ में बिजली का करंट लगने से 48 वर्षीय किसान राजेश की मौत हो गई। वह शनिवार सुबह खेत में पानी लगाने गया था। वहीं उसे करंट लग गया। स्वजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खटकड़ निवासी साहिल ने पुलिस में बयान दर्ज करवाए कि उसके पिता राजेश शनिवार सुबह खेत में गए थे। खेत में बरसीम की बिजाई करनी थी। इसलिए ट्यूबवेल चलाकर खेत में पानी पहले लगाना था। जब उसके पिता ट्यूबवेल चलाने लगे तो अचानक उनको करंट लग गया। इससे एक धमाका भी हुआ और उसके पिता दूर जा गिरे।
खेत में पड़ोसी उसके चाचा हरिकेश आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो उसके पिता राजेश बेसुध अवस्था में पड़े थे। हरिकेश ने इसकी सूचना साहिल व अन्य लोगों को दी। इसके बाद राजेश को नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राहुल ने बताया कि उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। इनमें से दो की शादी हो चुकी है। उसके पिता खेतीबाड़ी करके ही परिवार का पालन-पोषण करते थे।
