Move to Jagran APP

हरियाणा डे पर होंगी 8 खेल प्रतियोगिताएं

-कल तक होंगे खेलों में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फोटो- 13

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:15 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 07:15 AM (IST)
हरियाणा डे पर होंगी 8 खेल प्रतियोगिताएं
हरियाणा डे पर होंगी 8 खेल प्रतियोगिताएं

-कल तक होंगे खेलों में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फोटो- 13 जागरण संवाददाता, जींद : एक नवंबर हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय 8 खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसे लेकर बुधवार को खेल विभाग ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी विनोद बाला ने की। बैठक में जिले के सभी खेल प्रशिक्षकों को अवगत करवाया गया कि एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष), बॉक्सिग, बेडमिटन, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, कबड्डी, कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें सभी खिलाड़ी आयु प्रमाण पत्र अथवा 10वीं मार्कशीट साथ लेकर आएं। सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संबधित खेल प्रशिक्षक के पास 30 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। विनोद बाला ने बताया कि एथलेटिक्स और बॉक्सिग इवेंट नरवाना के नवदीप स्टेडियम में आयोजित करवाए जाएंगे। बैडमिटन इवेंट डीसी कालोनी जींद में होंगे। फुटबॉल लड़कों के इवेंट अर्जुन स्टेडियम में होंगे। फुटबॉल लड़कियों के इवेंट आर्य स्कूल भंभेवा में होंगे। हॉकी के इवैंट के नवदीप स्टेडियम नरवाना में होंगे। हैंडबॉल के इवैंट राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर करसिधु में होंगे। कबड्डी के इवेंट राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर करसिधु में होंगे। कुश्ती के इवेंट अर्जुन स्टेडियम में करवाए जाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.