16 को करनाल में महापड़ाव डालेंगी आशा वर्कर्स
जागरण संवाददाता, जींद : सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित आशा वर्कर्स यूनियन क
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 11:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित आशा वर्कर्स यूनियन की बैठक ढाठरथ, कालवा व अलेवा में हुई। इन बैठकों का नेतृत्व आला यूनियन जिला जींद की प्रधान नीलम ने किया। बैठक को संबोधित करते नीलम ने बताया कि सभी ब्लॉकों में टीम के रूप में आशाओं की बैठक जारी है। सदस्यता अभियान के साथ सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में 16 जुलाई को करनाल में अनिश्चितकालीन महापड़ाव डाला जाएगा। इसमे पूरे हरियाणा की 22 हजार आशा वर्कर्स करनाल में कूच करेंगी। सरकार ने अभी तक एक फरवरी का लिखित समझौते का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया। इसके कारण आशा वर्कर्स में भारी गुस्सा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें