11 खेल नर्सरियों का नहीं मिला ऑनलाइन प्रैक्टिस रिकॉर्ड, खतरे में भविष्य
कोरोना काल के दौरान खेल निदेशालय ने सभी खेल नर्सरी संचालकों को खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते की वीडियो बनाकर खेल विभाग के पास भेजने के लिए कहा था लेकिन जिले भर में चल रही 26 में से 11 खेल नर्सरियों का ऑनलाइन प्रैक्टिस रिकॉर्ड खेल विभाग को नहीं मिला है।
जागरण संवाददाता, जींद : कोरोना काल के दौरान खेल निदेशालय ने सभी खेल नर्सरी संचालकों को खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते की वीडियो बनाकर खेल विभाग के पास भेजने के लिए कहा था लेकिन जिले भर में चल रही 26 में से 11 खेल नर्सरियों का ऑनलाइन प्रैक्टिस रिकॉर्ड खेल विभाग को नहीं मिला है। ऐसे में इन खेल नर्सरियों के भविष्य पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। इस मामले में जिला खेल विभाग कार्यालय की ओर से मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा गया है। दूसरी तरफ, खेल निदेशालय द्वारा पिछले 9 महीने से खेल नर्सरियों को बजट नहीं भेजा गया है। इस कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी आ रही है।
कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद खिलाड़ियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए खेल निदेशालय ने आदेश जारी किए थे कि खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण की वीडियो बनाकर खेल विभाग के पास भेजी जाएंगी। इस अवधि में जिले भर में चल रही 26 खेल नर्सरियों में से 15 खेल नर्सरी संचालकों द्वारा तो वीडियो बनाकर भेज दी गई लेकिन 11 खेल नर्सरियों की वीडियो खेल विभाग कार्यालय को नहीं मिल पाई। इन 15 खेल नर्सरियों ने भेजा ऑनलाइन प्रैक्टिस रिकॉर्ड
नर्सरी का नाम -खेल -लड़के या लड़कियां
आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल,भंभेवा -फुटबॉल -लड़कियां चंद्रशेखर आजाद स्कूल, दनौदा -बाक्सिग -लड़की एफएस कान्वेंट स्कूल, पिल्लूखेड़ा -आर्चरी -लड़के/लड़कियां न्यू आर्य स्कूल, उचाना कलां -वुशू -लड़की डीएवी स्कूल, जींद -फेंसिग -लड़के/लड़कियां गोपाल स्कूल, जींद -हैंडबाल -लड़के दालमवाला स्कूल, दालमवाला -एथलेटिक्स -लड़के देवऋषि विद्यापीठ स्कूल -नेटबाल -लड़के/लड़कियां महा सिंह मेमोरियल स्कूल -कबड्डी -लड़कियां राजकीय हाई स्कूल, हमीरगढ़ -हॉकी -लड़कियां महाराणा प्रताप स्कूल, मुआना -एथलेटिक्स -लड़कियां राजकीय हाई स्कूल, सुदकैन खुर्द -खो-खो -लड़के इन 11 खेल नर्सरियों ने नहीं भेजा प्रैक्टिस रिकॉर्ड
नर्सरी का नाम -खेल -लड़के या लड़कियां
होली हार्ट स्कूल, जींद -ताईक्वांडो -लड़के इंपेरियल पब्लिक स्कूल, पेगां -वालीबाल -लड़के सरस्वती पब्लिक स्कूल, जींद -वालीबाल -लड़के महाराणा प्रताप स्कूल, मुआना -खो-खो -लड़के राजकीय हाई स्कूल, सिल्लाखेड़ी -बाक्सिग -लड़कियां राजकीय हाई स्कूल, गांगोली -कुश्ती -लड़के कन्या गुरुकुल, गैंडाखेड़ा, उचाना -एथलेटिक्स, कबड्डी -लड़कियां) सीबीएसएम स्कूल, निडानी -एथलेटिक्स, कुश्ती -लड़के सरस्वती स्कूल, दनौदा -हैंडबॉल -लड़कियां निदेशालय के आदेशों पर ही की गई है कार्रवाई : डीएसओ
जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) विनोद बाला ने कहा कि खेल निदेशालय ने लॉकडाउन के चलते प्रशिक्षण के वीडियो ऑनलाइन भेजने के लिए कहा था। 11 खेल नर्सरी संचालकों द्वारा ऑनलाइन प्रैक्टिस रिकॉर्ड नहीं भेजा गया है। इस बारे में मुख्यालय को अवगत करवा दिया गया है। अगर किसी तरह की कार्रवाई होगी तो मुख्यालय के आदेशों पर ही होगी।