सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
कलानौर मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
संवाद सूत्र, बेरी : कलानौर मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दूसरे व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बेरी निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त दीक्षांत के साथ शनिवार को खेत में आया था। यहां से रात में करीब साढ़े दस बजे खेती -बाड़ी का काम निपटाने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। जेएलन नहर के पास पहुंचे उनकी मोटरसाइकिल के पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आई। राहगीरों की मदद से दोनों को बेरी के अस्पताल में लाया गया। यहां से दोनों को पीजीआइ रोहतक रेफर किया गया, जहां दीक्षांत की मौत हो गई। - दोनों रात करीब साढ़े दस बजे खेत से घर आ रहे थे। बीच रास्ते में जेएलएन नहर के नजदीक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
- एएसआइ राकेश कुमार, जांच अधिकारी।