महिलाओं को घरेलू हिसा को लेकर आयोजित की हुई कार्यशाला
जागरण संवाददाता झज्जर एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से घरेलू हिसा ि
जागरण संवाददाता, झज्जर : एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से घरेलू हिसा विषय पर महिलाओं की कार्यशाला आयोजित की गई। फाउंडेशन की जिला प्रचार सचिव रवीना और सरोज ने गांव ढराना और तलाव में महिलाओं के साथ विस्तार से चर्चा की। यहां महिलाओं को समझाया कि वो घरेलू हिसा से कैसे अपने आप को बचा सकती हैं। किसी महिला का शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, मौखिक, मनोवैज्ञानिक या यौन शोषण किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाना, जिसके साथ महिला के पारिवारिक संबंध हैं। घरेलू हिसा में शामिल है। इसके अंतर्गत किसी महिला को शारीरिक पीड़ा देना जैसे मारपीट करना, धकेलना, ठोकर मारना, किसी वस्तु से मारना या किसी अन्य तरीके से महिला को शारीरिक पीड़ा देना शारीरिक हिसा के अंतर्गत आता है। फाउंडेशन की तरफ से विशेष कार्यशाला में महिलाओं को समझाया ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। फाउंडेशन के संथापक और प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि आज समाज में महिलाओं का स्थान पुरुषों के बराबर माना जाता है। समाज की इस कुरुति को दूर करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। यहां मुख्य रूप से सरिता, जगवंती, सुशीला, संतोष, कौशल्या, शहरजा, बाला, प्रेमलता, सत्यवंती, बिमला, लीलवंती, गुणवंती और मुकेश उपस्थित रही।