रविवार से बदलेगा मौसम, दो दिन छाए रहेंगे बादल
- तापमान में भी आएगी गिरावट बढ़ेगी ठंड
जागरण संवाददाता,झज्जर : दो दिन मौसम साफ रहने के बाद रविवार से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। जिसकी शुरूआत रविवार से होने की उम्मीद है। लगातार दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। जिसका असर तापमान पर भी पड़ेगा और मौसम भी ठंडा होगा। बता दें कि पिछले कई दिनों से ही ठंडक दस्तक दे चुकी है और तापमान गिर रहा है। फिलहाल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम पहुंच चुका है। लेकिन, धूप निकलने से राहत मिल रही है। फिलहाल,
मौसम में बदलाव के कारण रविवार व सोमवार को बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण तापमान में भी और एक से दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। बता दें कि दिसंबर माह का एक सप्ताह से अधिक समय बीच चुका है। ऐसे में ठंड भी अपना असर दिखाने लगी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हो सकती है। जिसके कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गिरता तापमान स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। खांसी, जुकाम व बुखार आदि के मरीजों में भी इजाफा हो रहा है। ठंड की चपेट में आने वालों में बुजुर्ग व बच्चे सबसे अधिक रहते हैं। इसलिए चिकित्सक भी सभी को ठंड से बचने के लिए सावधान रहने की सलाह देते हैं। ताकि बढ़ती ठंड में स्वास्थ्य ठीक रहे। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्रों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं दोपहर के समय धूप का आनंद भी लेते नजर आते हैं। जहां गर्मियों में लोग धूप से बचते थे, वहीं अब लोग दोपहर के समय लोग खुले में बैठक धूप सेंकते नजर आते हैं। ये रहेगा आगामी दिनों में तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 9 दिसंबर 23 डिग्री 9 डिग्री 10 दिसंबर 23 डिग्री 8 डिग्री 11 दिसंबर 23 डिग्री 8 डिग्री 12 दिसंबर 23 डिग्री 8 डिग्री 13 दिसंबर 22 डिग्री 8 डिग्री 14 दिसंबर 22 डिग्री 9 डिग्री 15 दिसंबर 22 डिग्री 8 डिग्री 16 दिसंबर 21 डिग्री 8 डिग्री