विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झज्जर में बनी मोटर का विदेशो में होगा निर्यात, 50 करोड़ के इन्वेस्टमेंट की तैयारी

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:06 PM (IST)

विमैग लैब्स ने झज्जर की मेट सिटी में अपना पहला विनिर्माण संयंत्र शुरू किया है, जहाँ से मोटर और नियंत्रण प्रणालियों का उत्पादन कर निर्यात भी किया गया है।

यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. विमैग लैब्स ने झज्जर में पहला विनिर्माण संयंत्र खोला।

  2. संयंत्र से मोटर व नियंत्रण प्रणालियों का निर्यात शुरू।

  3. भारत में 50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी।

जागरण संवाददाता, झज्जर। बेंगलुरु स्थित एक्सील समर्थित दीप-टेक एवं इलेक्ट्रिक मोटर प्रौद्योगिकी कंपनी 'विमैग लैब्स' ने जिला झज्जर में स्थित मॉडल इकोनामिक टाउनशिप (मेट सिटी) में अपने पहले विनिर्माण संयंत्र का शुभारंभ कर दिया है।

कंपनी ने अपने इस आधुनिक संयंत्र से मोटर व नियंत्रण प्रणालियों के पहले बैच का सफल उत्पादन कर उसका निर्यात भी पूरा कर लिया है। कंपनी की योजना भारत में अपने विनिर्माण विस्तार के तहत चरणबद्ध तरीके से लगभग 50 करोड़ रुपये का निवेश करने की हैं।

यह नया संयंत्र कंपनी की स्वदेशी व स्वामित्व वाली 'चुंबक-रहित' मोटर तकनीक सहित विभिन्न प्रकार की मोटर और कंट्रोल प्रणालियों का निर्माण कर रहा है। वर्तमान में झज्जर स्थित यह संयंत्र 10,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसे आवश्यकतानुसार 20,000 वर्ग फुट तक विस्तारित करने की क्षमता है।

यह संयंत्र क्लीन-रूम एरिया, आटोमैटिक प्रोडक्शन लाइन्स, डिजिटल विनिर्माण तंत्र, इंडस्ट्री 4.0, आईओटी-सक्षम निगरानी प्रणाली और उत्पाद परीक्षण एवं ट्रेसिबिलिटी सिस्टम से पूरी तरह लैस है।

प्रारंभिक चरण में कंपनी का ध्यान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और अन्य विद्युतीकृत अनुप्रयोगों के लिए मध्यम-शक्ति मोटर व नियंत्रण प्रणालियों के उत्पादन और प्रक्रिया सत्यापन पर केंद्रित है।