विश्वास मजबूत हो तो डर पर हासिल होती है विजय : ओमप्रकाश धनखड़
संवाद सूत्र, बादली : कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि धार्मिक स्थान पर मन में अच्छे वि
संवाद सूत्र, बादली : कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि धार्मिक स्थान पर मन में अच्छे विचार आते हैं। अच्छे विचारों से अज्ञानता का भय दूर होता है और मन में विश्वास व भरोसा मजबूत होता है। मन में मजबूत विश्वास से इंसान डर पर विजय पाता है। उन्होंने यह बात विजय दशमी के अवसर पर शुक्रवार को बादली विधानसभा के गांव सौंधी में बाबा समाध वाले मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। मंत्री ने बाबा समाध वाले मंदिर में माथा टेककर पूजा अर्चना भी की तथा प्रसाद भी ग्रहण किया।
धनखड़ ने विजय दशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय समाज में धार्मिक मान्यताओं का बड़ा महत्व है। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजय दशमी के अवसर पर धार्मिक स्थान पर आने से मन को प्रसन्नता मिली है।
उन्होंने शरीर-मन-आत्मा-बुद्घि-दिल को प्रसन्नता देने वाली भावनाओं की व्याख्या करते हुए बताया कि अच्छे खान-पान से शरीर, आदर से मन, निस्वार्थ भाव से किसी को प्रसन्न करने से आत्मा, किसी सवाल का हल करने से बुद्घि तथा परोपकार से दिल प्रसन्न होता है। कर्म पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि खुद के लिए, परिवार के लिए, समाज के लिए व प्राणी मात्र के लिए इंसान के चार कर्म होते हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों की ओर से रखी गई विभिन्न मांगों को पूरा करने का भी मंत्री ने भरोसा दिया। इस अवसर पर रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य राय ¨सह, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बिजेंद्र मांडोठी, रामानंद, अशोक सरपंच, रामकंवार, सूबे ¨सह, महेंद्र, बलवान, संपूर्ण प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।