Move to Jagran APP

शतरंज और कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में यूनिटी सदन ने पाया पहला स्थान

जागरण संवाददाता झज्जर जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से ही व्यक्ति का शरीर

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 12:14 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:14 AM (IST)
शतरंज और कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में यूनिटी सदन ने पाया पहला स्थान
शतरंज और कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में यूनिटी सदन ने पाया पहला स्थान

जागरण संवाददाता, झज्जर : जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से ही व्यक्ति का शरीर चुस्त, स्वस्थ तथा निरोग रहता है। स्वस्थ शरीर से मन प्रसन्न रहता है, व्यक्ति को काम करने की शक्ति मिलती है। इसी के चलते आरईडी विद्यालय में अंर्तसदन शतरंज व कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। दोनों ही प्रतियोगिताओं में यूनिटी सदन प्रथम, इक्वलिटी सदन द्वितीय, फ्रीडम व पीस सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक क्लरिग व स्क्रिबलिग प्रतियोगिता में नर्सरी से अवि, के. जी. से लक्षु, पहली से पलक, आरव व दूसरी से सार्थक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्या रेनु अनेजा ने बच्चों को बताया कि जीवन में पढ़ाई जितनी जरूरी है। उससे कहीं ज्यादा खेल जरूरी हैं। क्योंकि इससे बच्चों का शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है। खेल से दिमाग तरो-ताजा रहता है। खेल मनोरंजन के साथ सम्मान भी दिलाते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.