Move to Jagran APP

पेड़ प्राकृतिक संतुलन के साथ आर्थिक योगदान में भी निभाते हैं अग्रणी भूमिका

जागरण संवाददाता, झज्जर : पेड़ सृष्टि का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण की

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 11:38 PM (IST)
पेड़ प्राकृतिक संतुलन के साथ आर्थिक योगदान में भी निभाते हैं अग्रणी भूमिका
पेड़ प्राकृतिक संतुलन के साथ आर्थिक योगदान में भी निभाते हैं अग्रणी भूमिका

जागरण संवाददाता, झज्जर : पेड़ सृष्टि का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। चूंकि पेड़ गुणों का समृद्ध भंडार हैं। यह वातावरण में विद्यमान कार्बन डाईआक्साइड को भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं और हमारे लिए प्राण वायु देते हैं, जिससे हम जीवित रहते हैं। यह बात शुक्रवार को पुलिस लाइन में पौधे लगाएं, पेड़ बचाएं महाअभियान से जुड़ते हुए एएसपी शशांक कुमार सावन ने यहां पर उपस्थित विद्यार्थियों को कही।

loksabha election banner

युवाओं को आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदूषण की मार झेल रहे शहर में मानसून की झमाझम बारिश के बीच पौधरोपण के लिए यह वक्त माकूल है। अगर सभी शहरी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए बरसात की बूंदों पर हरियाली का नाम लिख दें तो बहुत कम समय में ही धरा वृक्षों से हरी-भरी हो जाएगी और प्रदूषित शहर के कलंक मिट जाएगा। मौके पर उपस्थित सभी पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

दैनिक जागरण का अभियान बेमिसाल : डीएसपी

डीएसपी हंसराज बिश्नोई ने भी पौधरोपण करते हुए कहा कि प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है। प्रकृति का संरक्षण जीव जगत के लिए बेहद ही अनिवार्य है। प्रकृति पर ही पर्यावरण निर्भर करता है। यदि प्रकृति समृद्ध एवं संतुलित होगी तो पर्यावरण भी अच्छा होगा। इसलिए पौधे लगाना जरूरी है। दैनिक जागरण ने पर्यावरण संरक्षण का जो अभियान शुरू किया है, वह बेमिसाल है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हमें जीवन में एक पौधा तो जरूर लगाना चाहिए और पौधा लगाने के बाद उसकी सेवा व सुरक्षा करनी चाहिए। पेड़ प्राकृतिक संतुलन के साथ-साथ आर्थिक योगदान में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। पेड़ों पर पलने वाले अनेक जीव मानवीय जीवन को स्वस्थ व सुदृढ़ बनाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए: लाइन प्रभारी शेर ¨सह ने कहा कि प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है। प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन जीव जगत के लिए बेहद ही अनिवार्य है। प्रकृति पर ही पर्यावरण निर्भर करता है। गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि सब प्रकृति के सन्तुलन पर निर्भर करते हैं। यदि प्रकृति समृद्ध एवं संतुलित होगी तो पर्यावरण भी अच्छा होगा और सभी मौसम भी समयानुकूल संतुलित रहेंगे। यदि प्रकृति असंतुलित होगी तो पर्यावरण भी असंतुलित होगा। वेदों-पुराणों और शास्त्रों में भी पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए विशेष जोर दिया गया है। पुराणों में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि एक पेड़ लगाने से उतना ही पुण्य मिलता है, जितना कि दस गुणवान पुत्रों से यश की प्राप्ति होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए पुलिस लाइन में पिछले तीन वर्षो में लगाए गए हैं करीब 2500 पौधे

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन की बात हो यह हरियाली के मामले में यह क्षेत्र बेमिसाल है। पिछले तीन वर्षों में यहां करीब 2500 पौधे लगाए गए हैं। जो कि वृक्ष का रूप ले चुके हैं। जिसमें फलदार, छायादार आदि प्रमुखता से शामिल है। शुक्रवार को भी अभियान से जुड़ते हुए यहां पर 110 पौधे लगाएं गए।

स्वच्छ पर्यावरण में ही स्वस्थ जीवन संभव

स्वच्छ पर्यावरण में ही स्वस्थ जीवन संभव है। इसी बात को प्रमुखता से केंद्र में रखते हुए इंदिरा प्रियादर्शनी महिला महाविद्यालय में नये सत्र के प्रथम सप्ताह में एनएसएस की टीम ने पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं महाअभियान से जुड़कर पौधरोपण किया। शिविर में एनएसएस अध्यक्षा सपना व डा. सविता ने छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यहां पर अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने, पॉलिथिन का प्रयोग नहीं करने, आसपास में सफाई रखने व परिवार के सदस्यों को सफाई के लिए जागरूक रखने का संदेश दिया। शिविर के दौरान होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय द्वारा आयोजित पौधारोपण का कार्य पर्यावरण सुरक्षा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

प्राचार्या डा. बाला धनखड़ ने भी आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी को बढ़-चढ़ कर ऐसे कार्यो में रुचि लेनी चाहिए। ताकि प्रकृति के प्रति हमारी जो जिम्मेवारी है उसका बखूबी निर्वाह किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.