दिनभर खिली रही धूप, तीन दिन तक मौसम परिवर्तन की संभावना
- बदले मौसम के चलते तापमान में भी होगी गिरावट - पिछले दिनों से बढ़ा तापमान फ
फोटो : 08
- बदले मौसम के चलते तापमान में भी होगी गिरावट
- पिछले दिनों से बढ़ा तापमान फसलों पर डाल रहा प्रतिकूल असर
- चिकित्सक स्वास्थ्य के लिए भी सावधान बरतने की दे रहे सलाह जागरण संवाददाता, झज्जर : महाशिवरात्रि से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दिन-भर खिली धूप के बाद शाम के समय में एकाएक मौसम के मिजाज बदल गए। पहले तो कुछ समय के लिए तेज हवाएं चली। बाद में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में बदले हुए मौसम का असर साफ दिखाई दिया। एक तरह से जो दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं बरसात के कारण कुछ ठंडक महसूस हुई। विभागीय स्तर पर पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। बरसात के चलते तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई है। उधर, चिकित्सक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। ताकि मौसम जनित बिमारियों से बचाव संभव हो सके। बॉक्स : पिछले कुछ दिनों से तापमान की बढ़ोत्तरी के कारण जहां पर फसलों पर प्रतिकूल असर डल रहा था। वहीं, बृहस्पतिवार को हुई बरसात और आने वाले तीन दिनों तक रहने वाले मौसम का सीधे तौर पर फसलों को फायदा होगा। इधर, शाम के समय में हुई बरसात के कारण बाजार भी बंद होता हुआ दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में रेहड़ी, फड़ लगाने वालों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। बॉक्स : चिकित्सक डा. संजीव हसीजा के मुताबिक मौसम में हो रहे बदलाव का बेशक ही स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। कुछ खास तरह की सावधानी या परहेज रखने से हमें लाभ मिलता है। इसलिए सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए।