Move to Jagran APP

मौसम में आए बदलाव से फसलों पर पड़ने लगा विपरीत असर

जागरण संवाददाता, झज्जर : मौसम में हो रहे बदलाव का फसलों पर विपरीत असर पड़ने लगा है। बर

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 12:35 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 12:35 AM (IST)
मौसम में आए बदलाव से फसलों पर पड़ने लगा विपरीत असर
मौसम में आए बदलाव से फसलों पर पड़ने लगा विपरीत असर

जागरण संवाददाता, झज्जर : मौसम में हो रहे बदलाव का फसलों पर विपरीत असर पड़ने लगा है। बरसात जहां गेहूं की फसल के लिए लाभदायक तो सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हुई है। कृषि विशेषज्ञ भी गेहूं की फसल के लिए तो बरसात को फायदेमंद बता रहे है। वहीं ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में सरसों की बालियां गिर जाने के किसान चिंतित है। किसानों का कहना है कि बीस से तीस फीसद तक सरसों को नुकसान हुआ है। उधर, शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी रही। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 दर्ज किया गया। दोपहर बाद धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिली। किसान मनीष ने बताया कि आसमान में बादलों के छा जाने से ही डर लगने लगता है। कही बरसात शुरू नहीं हो जाएं। पहले ही सरसों को काफी नुकसान हो रखा है। जिसके चलते परेशानी हो रही है। वहीं एक अन्य किसान सतीश ने बताया कि गेहूं की फसल को बरसात से काफी लाभ हुआ है। उनके एक पानी की बचत हुई है। लेकिन जितना फायदा सरसों को हुआ है, उतना ही नुकसान सरसों को हुआ है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.