Move to Jagran APP

विचार, विचारधारा और कार्यकर्ता है भाजपा की ताकत : भट्ट

जागरण संवाददाता, झज्जर : भारतीय जनता पार्टी का 38वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम के साथ

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Apr 2018 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 07 Apr 2018 12:25 AM (IST)
विचार, विचारधारा और कार्यकर्ता है भाजपा की ताकत : भट्ट
विचार, विचारधारा और कार्यकर्ता है भाजपा की ताकत : भट्ट

जागरण संवाददाता, झज्जर : भारतीय जनता पार्टी का 38वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा नेताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अíपत कर उन्हें नमन भी किया। अपने संबोधन में प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इससे पहले जनसंघ और फिर जनता पार्टी के जरिये राष्ट्रवादी ताकतों को एकजुट कर देशहित का काम किया गया था। उन्होंने बताया कि भाजपा विचार, विचारधारा और कार्यकर्ताओं के आधार पर ही आज देश ही नहीं सदस्य संख्या के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जबकि एक वक्त था कि जब भाजपा के सिर्फ दो सांसद ही होते थे । उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बनें और उनके मंत्रीमंडल में गैर कांग्रेसी होने के बावजूद डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डा. भीमराव आंबेडकर को मंत्री बनाया गया था। लेकिन जब देशहित की जगह महज सत्ता सुख को ही सर्वप्रथम रखा जाने लगा तो डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस का विकल्प बनाने की ठान ली। एक वक्त था जब देश में कोई ये कल्पना भी नहीं कर सकता था कि कांग्रेस का भी कोई राजनीतिक विकल्प हो सकता है। ऐसे में भाजपा ने राष्ट्रवादी विचार और विचारधारा के साथ अपने संगठित कार्यकर्ताओं की मेहनत से वो मुकाम भी हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता है। संगठन की शक्ति बनकर लोगों के बीच जाते हैं और सामाजिक एकरूपता बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी राजनीतिक पाíटयों सत्ता पाने के लिये कभी जाति के आधार पर तो कभी धर्म के आधार पर तो कभी सामाजिक आधार पर समाज में संघर्ष की स्थिती पैदा कर रही है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीर कुमार यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने भी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी। बिजेन्द्र दलाल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अनुशासित है। आमतौर पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने हित साधने के लिए पाíटयों से जुड़ते हैं लेकिन भाजपा से जुड़ा हर कार्यकर्ता अपने से पहले देश और समाज को प्रथम मानकर काम करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठित प्रयासों के बल पर ही एक बार फिर से 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूसरी बार केन्द्र में सरकार बनाएंगे और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार बनेगी।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.