Move to Jagran APP

आज से शुरू होने वाला राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम विभाग ने किया स्थगित, आगामी तिथि तय नहीं

जागरण संवाददाता, झज्जर : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के तीसरे दिन हड़ताली कर्मचारियों

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 06:47 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 06:47 PM (IST)
आज से शुरू होने वाला राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम विभाग ने किया स्थगित, आगामी तिथि तय नहीं
आज से शुरू होने वाला राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम विभाग ने किया स्थगित, आगामी तिथि तय नहीं

जागरण संवाददाता, झज्जर : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के तीसरे दिन हड़ताली कर्मचारियों ने बर्खास्त करने के आदेशों की प्रतियां जलाते हुए यहां पर अपना रोष प्रकट किया। हड़ताली कर्मचारियों का कहना हैं कि कर्मचारी कतई पीछे हटने वाले नहीं है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को भी 366 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। दो दिनों तक बाधित रही आयुष विभाग की ओपीडी तीसरे दिन सुचारू रूप से चली। विभागीय स्तर पर चिकित्सकों की ड्यूटियां यहां लगाई गई। वहीं हड़ताल को देखते हुए राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। इधर, हड़ताली कर्मचारी सुबह नौ बजे ही नागरिक अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और दिनभर सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। यूनियन की जिला प्रधान मंजू आर्या ने बताया कि कर्मचारी सरकार के आगे झुकने वाले नहीं है। अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन करना सभी का अधिकार है। शुक्रवार को भी उनकी हड़ताल जारी रहेगी।गौरतलब है कि जिले में कुल 511 कर्मचारियों में से 366 कर्मचारी हड़ताल पर बैठते हुए अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। -----तीसरे दिन शुरू हुई आयुष विभाग की ओपीडी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दो दिनों तक बाधित रही आयुष विभाग की ओपीडी तीसरे दिन शुरू हुई। विभागीय स्तर पर चिकित्सकों की यहां तैनाती की गई। जिसके चलते आमजन को राहत मिलती हुई दिखाई दी। लेकिन यहां आने वाले मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रही। उधर, सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात स्टॉफ भी हड़ताल में शामिल होने के चलते आफिशियल कार्य कर निपटाने में नियमित स्टॉफ कर्मचारियों को परेशानी हुई। कुल मिलाकर हड़ताल का कोई खास असर देखने को नहीं मिला।

loksabha election banner

सीएचसी वाईज हड़ताली कर्मचारियों की संख्या:

सीएचसी कर्मचारियों की संख्या

बादली 37

छारा 12

डीघल 27

ढाकला 37

दूबलधन 40

नागरिक अस्पताल झज्जर 35

नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ 37

नागरिक अस्पताल बेरी 14

जमालपुर 44

सिविल सर्जन कार्यालय 19

अर्बन हेल्थ सेंटर 38

आयुष विभाग 11

आरटीएस 26 प्रमुख मांगे:

- नियमित करना या सेवा सुरक्षा।

- सेवा नियम में संशोधन किया जाए।

- सातवां वेतनमान का लाभ दिया जाए।

- आउटसोर्सिंग प्रथा पर रोक लगाई जाए।

- आउटसोर्सिंग पर किए गए स्टाफ को एनएचएम में समायोजित किया जाए।

- जिन एनएचएम कर्मचारियों को सेवा नियम का लाभ नहीं दिया गया, उन्हें भी सेवा नियम में शामिल किया जाए।

- नियमित कर्मचारियों की भांति सभी भत्ते दिए जाएं।

- कर्मचारियों को वरिष्ठता का लाभ दिया जाए।

- पिछली हड़ताल के दौरान कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन दिया जाए। -----इन संगठनों ने किया समर्थन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव राजेन्द्र जुलाना, जिला प्रधान जयपाल गुढ़ा, सीटू से रामचन्द्र यादव, मिड डे मील एसोसिएशन से सरोज दुजाना, एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन से जिला प्रधान वीरेंद्र, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से अनूप ¨सह राठी ने हड़ताल का समर्थन करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। ये रहे मुख्य रूप से शामिल: संगठन की उप-प्रधान नवनीत, गुलशन भटनागर सचिव, संजय सलाहकार, संदीप जांगड़ा प्रेस सचिव, आचार्य बलदेव, ब्लॉक ढाकला से मनीषा, कृष्ण लाल, अंजू, डॉक्टर भूपेंद्र, ¨पकी, जमालपुर ब्लॉक से विनोद, सुनीता, ब्लॉक बादली से बुल्ली देवी, मूर्ति देवी, कृष्णा, दर्शना, लक्ष्मी, डीघल ब्लॉक से भगवत, मोनिका, डॉक्टर तरुण कुमार, डॉक्टर संगीता, शमशेर, राजबीर, राकेश, करण, अमृत, अरुण वर्मा, रीना, अमित, धनवीर सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। ---विभागीय स्तर पर हर संभव प्रयास करते हुए व्यवस्था बनाई जा रही है। जहां अतिरिक्त व्यवस्था करते हुए स्टॉफ लगाने की जरूरत है, कदम उठाया जा रहा है। अभी कृमि दिवस अभियान को स्थगित कर दिया गया है। आगामी कोई तिथि तय नहीं की गई है।

डॉ. कुलदीप, एमएस, सिविल अस्पताल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.