Move to Jagran APP

भाजपा शासनकाल में गिरा व्यापार का ग्राफ : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, झज्जर : इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा का कहना है कि भाजपा द्वारा 2014 क

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 11:08 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 11:08 PM (IST)
भाजपा शासनकाल में गिरा व्यापार का ग्राफ : अरोड़ा
भाजपा शासनकाल में गिरा व्यापार का ग्राफ : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, झज्जर : इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा का कहना है कि भाजपा द्वारा 2014 के चुनावी घोषणापत्र में किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर सहित अनेक वर्गो से किए गए विकास तथा सुविधाओं के वादों की पोल जनता के सामने खुल चुकी हैं। प्रदेश की जनता पहले कांग्रेस से परेशान रही और अब पिछले चार साल से जनविरोधी भाजपा सरकार के कार्यकाल से दुखी है।

loksabha election banner

पंजाबी धर्मशाला में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि व्यापार का ग्राफ जिस प्रकार से इस सरकार में गिरा है। वह सभी के समक्ष है। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर के हरियाणा बंद से सत्ताधारी भाजपा सरकार घबरा गई है। एसवाईएल नहर निर्माण की मांग को लेकर किए गए इस आह्वान में सभी के सहयोग से लोगों की उम्मीदें पूरी हो पाएगी। पार्टी कार्यालय में किया पौधरोपण

प्रत्येक व्यक्ति हर खुशी, महापुरुषों व महात्माओं की जयंती पर कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए, साथ ही उस लगाए गए पौधे की पेड़ बनने तक देखभाल भी करें। यह बात झज्जर इनेलो कार्यालय देवीलाल सदन में पहुंचे इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोडा ने फलदार पौधे लगाते हुए कही। पार्टी कार्यालय देवीलाल सदन में पौधे लगाते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह छोटी सी पहल, बढ़ते हुए पेड़ के साथ कल हमारा गर्व बन जाएगी।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर कुलभूषण गोयल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सैल इनेलो, कर्मबीर राठी पूर्व चेयरमैन, जिलाध्यक्ष राकेश जाखड़, अशोक मोंगा जिलाध्यक्ष व्यापार सैल, संजय कबलाना, युवा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कादयान, महाबीर गुलिया, बलराज खरहर, राजबीर परनाला, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र देशवाल, नरदेव दहिया, पार्षद हरेंद्र सिलाना, जीत राठी साखोंल, साधुराम झामरी, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, संदीप अहलावत, हरदीप खैरपुर, संजय परनाला, पवन धनखड़, महेंद्र ढाकला, मास्टर रामचंद्र, मामन ठेकेदार हलकाध्यक्ष बादली, किशन पूर्व प्रधान, जगबीर उर्फ लीडर परनाला आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.