हरियाणा के झज्जर में दर्दनाक हादसा, KMP पुल से 20 फीट नीचे गिरा सल्फ्यूरिक एसिड भरा टैंकर; ड्राइवर की मौत
झज्जर में केएमपी पुल से सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर 20 फुट नीचे गिर गया, जिससे चालक गुरनाम सिंह की मौत हो गई।

केएमपी के पुल से गिरा सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर (फोटो: जागरण)
HighLights
केएमपी पुल से सल्फ्यूरिक एसिड टैंकर 20 फुट नीचे गिरा।
हादसे में टैंकर चालक गुरनाम सिंह की मौके पर मौत।
टैंकर से रिसाव के कारण सड़क और खेतों में एसिड फैला।
जागरण संवाददाता, झज्जर। बादली-बुपनिया के पास केएमपी के पुल से सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर करीब 20 फुट नीचे जा गिरा। हादसे में टैंकर में फंसे चालक को फायर-रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला और एंबुलेंस से झज्जर अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक चालक की पहचान करनाल क्षेत्र के गुरनाम सिंह के रूप में बताई जा रही है। हादसे के बाद टैंकर से कैमिकल का रिसाव होने लगा और सल्फ्यूरिक एसिड सड़क के साथ आसपास के खेतों में भी फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
कैमिकल रिसाव को देखते हुए मौके पर सुरक्षा एवं बचाव के इंतजाम किए गए हैं। संबंधित फायर-रेस्क्यू टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मृतक के स्वजनों के झज्जर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
