Move to Jagran APP

चार समाचार : पराक्रम दिवस पर सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता आयोजित

महंत परमानंद गिरि महाराज का सानिध्य रहा

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 07:30 AM (IST)
चार समाचार : पराक्रम दिवस पर सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता आयोजित
चार समाचार : पराक्रम दिवस पर सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता आयोजित

महंत परमानंद गिरि महाराज का सानिध्य रहा फोटो : 23 जेएचआर 29

loksabha election banner

जागरण संवाददाता,झज्जर :

भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति जिला झज्जर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रसाद गिरी मंदिर में सूर्य नमस्कार की प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें महंत परमानंद गिरि महाराज का सानिध्य रहा और सह संयोजक कृष्ण दत्त जांगड़ा ने इसकी अध्यक्षता की। योग शिक्षिका कनिका एवं मृत्युंजय गिरी महाराज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। योग शिक्षक हर्ष एवं योग शिक्षिका हेमलता ने बच्चों को योग के गुर सिखाए एवं सूर्य नमस्कार को करने का सही तरीका बताया। समिति के मुख्य निर्देशक एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित गौरव सिघल ने बताया कि बच्चों को चरित्र युक्त एवं देश प्रेम की भावना को जगाना एवं स्वस्थ जीवन जीने की राह पर अग्रसर करना ही इस समिति का मुख्य उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महंत परमानंद गिरि की अध्यक्षता में बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में योग कक्षा पिछले कई वर्षों से निशुल्क लगाई जा रही है। फोटो : 23 जेएचआर 26

संवाद सूत्र, माछरौली :

वीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटौदा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। स्कूल प्रबंधक बलवंत सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्वाधीनता संग्राम में भागीदारी के बारे में अवगत कराया और बताया कि भारत की आजादी के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जो त्याग और बलिदान दिया, उस बलिदान का हर भारतीय ताउम्र ऋणी रहेगा।

गुभाना में मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

फोटो : 23 जेएचआर 28

जागरण संवाददाता,झज्जर :

गांव गुभाना में श्री श्याम लोकहित समिति के सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश को आजाद करवाने के लिए अहम भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर जय भगवान, सुनील कौशिक, भोला, वीरेन, विशाल, साहिल, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। क्विज में रवि व शिवानी रहे प्रथम

फोटो : 23 जेएचआर 27

जागरण संवाददाता,झज्जर :

मदर इंडिया वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई गई। प्राचार्य राजवीर सिंह, निदेशक बिजेंद्र आर्य, को-ऑर्डिनेटर ऋषि कुमार व स्टाफ सदस्यों ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अध्यापक सज्जन कुमार ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। नौवीं-दसवीं कक्षा के बच्चों में विज्ञान गणित व अंग्रेजी विषयों की क्विज प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें 9 टीमों में 18 बच्चों ने भाग लिया। क्विज मास्टर की भूमिका राहुल, सुमन मलिक, सुशीला ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम रवि एवं शिवानी, द्वितीय डेविड व नीतिका तथा तृतीय स्थान पर इशु व दीक्षा रही। वहीं सांत्वना पुरस्कार के लिए रिया एवं नितिन को चुना गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.