विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
संवाद सूत्र, माछरौली : क्षेत्र के गांव काहड़ी स्थित एसएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण सं
संवाद सूत्र, माछरौली : क्षेत्र के गांव काहड़ी स्थित एसएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण विषय को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम सिलाना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि संस्थान के निदेशक हरीश सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यहां विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जीवन में पेड़ों के महत्व के बारे में बताया। मुख्यातिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है और अधिक से अधिक पेड़ लगाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी उचित देखभाल करना भी आवश्यक है। बाद में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाल कर भी लोगों को जागरूक किया।