जगजीत सिंह को हराकर तरुण सुहाग बने प्रदेश प्रधान
जागरण संवाददाता, झज्जर : रविवार को शहर की एक वाटिका में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
जागरण संवाददाता, झज्जर : रविवार को शहर की एक वाटिका में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के प्रदेश स्तरीय चुनाव अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपप्रधान व महासचिव दिल्ली प्रदेश रामचन्द्र डबास तथा प्रदेशाध्यक्ष अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ गिरिराज शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुए। मंच का संचालन निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता सोनू शर्मा ने किया। सबसे पहले महासचिव दीपक गोस्वामी ने यहां अपने कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष विनोद ठाकरान ने कार्यकाल के दौरान किए कार्यों का ब्यौरा दिया और अपनी समस्त कार्यकारिणी का इस्तीफा दिया। सोनू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान में सभी 22 जिलों के प्रधान शामिल हुए है। जिसमें तरूण सुहाग ने 13 मत प्राप्त करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पद हासिल किया। उनके प्रतिद्वंदी उम्मीद्वार जगजीत ¨सह जी को 12 मत मिले। सुरेश कुमार लितानी ने 14 मत हासिल कर महासचिव पद हासिल किया। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश खरब को 11 मत मिले। तीसरे महत्वपूर्ण पद राज्यकोषाध्यक्ष के लिए जितेन्द्र कूंडू जी ने 15 मत हासिल कर विजय प्राप्त की। सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया लोकतान्त्रिक ढंग से सम्पन्न हुई। नई कार्यकारणी को बधाई देते हुए जिला प्रधान सुधीर दलाल और महासचिव रमेश दहिया ने सम्पूर्ण हरियाणा के जिला प्रधान और उनके साथ आए सारे शिक्षक समाज का इस चुनावी प्रक्रिया में सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर करीब साढ़े तीन सौ शिक्षक व संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया।