Move to Jagran APP

दिनभर हड़ताल की तैयारियों में जुटे रहे कर्मचारी संगठन

जागरण संवाददाता, झज्जर: निजीकरण के विरोध में सर्वकर्मचारी संघ, हरियाणा कर्मचारी महासंघ्

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 12:13 AM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 12:13 AM (IST)
दिनभर हड़ताल की तैयारियों में जुटे रहे कर्मचारी संगठन
दिनभर हड़ताल की तैयारियों में जुटे रहे कर्मचारी संगठन

जागरण संवाददाता, झज्जर: निजीकरण के विरोध में सर्वकर्मचारी संघ, हरियाणा कर्मचारी महासंघ, हरियाणा शिक्षक तालमेल कमेटी, हरियाणा कर्मचारी संयुक्त मंच के सयुंक्त आह्वान पर मंगलवार से शुरू हो रही दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए दिनभर विभिन्न कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी रणनीति बनाते रहे। वन विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली निगम, पब्लिक हेल्थ सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने गेट मि¨टग कर अधिक से अधिक संख्या में हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। वहीं हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के सदस्य, रिटायर्ड कर्मचारी संघ सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के सदस्य श्रीराम पार्क में धरना देकर बैठे रहे और दिनभर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उधर, सर्वकर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के समर्थन देने के लिए नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला को ज्ञापन भी सौंपा। उधर, कर्मचारियों के मूड को देखते हुए खुफिया विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट पर रहा और पल-पल के घटनाक्रम की रिपोर्ट से अपने अधिकारियों को अपडेट देते रहे। बिजली-पानी सप्लाई बाधित करने की दी चेतावनी कर्मचारी सरकार के साथ आरपार के मूड में दिखाई दे रहे है। निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बिजली निगम और पब्लिक हैल्थ विभाग के कर्मचारियों ने दो दिन हड़ताल के दौरान बिजली-पानी की सप्लाई ठप्प रखने की चेतावनी भी दे दी है। जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारियों की ¨चता और अधिक बढ़ गई है।

loksabha election banner

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि बड़े पूंजीपतियों की सतापक्ष द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई को विफल करने के लिए सभी विभागों में गेट मि¨टग कर हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। हड़ताल पूर्णतया सफल होगी और सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों को मानना पड़ेगा। ---रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, हरियाणा कर्मचारी महासंघ, हरियाणा शिक्षक तालमेल कमेटी तथा हरियाणा कर्मचारी सयुंक्त मंच सहित सरकारी, अर्ध-सरकारी, बोर्ड, निगम, परिषद, नगर निगम, नगरपालिका, पंचायती राज सहित सभी विभागों के काफी संख्या में कर्मचारी 30 और 31 अक्टूबर को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को सभी विभागों द्वारा गेट मि¨टग कर हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति बना ली गई है। बिजली निगम के कर्मचारी सोमवार रात दस बजे से ही हड़ताल पर चले जाएंगे। जबकि अन्य सभी विभागों के कर्मचारी मंगलवार सुबह नौ बजे से हड़ताल में शामिल होंगे।

---राजेंद्र जुलाना, राज्य सचिव सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा। --कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के दौरान दैनिक मजदूरी और अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के माध्यम से ही कार्य को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया जाएगा।

---संदीप जैन, एसई, बिजली निगम, झज्जर। --पानी आपूर्ति का कार्य अनुबंध के आधार पर करवाया जा रहा है। पब्लिक हैल्थ के कर्मचारियों का इससे कोई संबंध नहीं है। इसलिए हड़ताल के दौरान जल आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। --आरपी वशिष्ठ, एक्सईन, जन स्वास्थ्य विभाग, झज्जर। डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए अनुबंध किया हुआ है। अगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहते है तो डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली फर्म के कर्मचारियों के माध्यम से ही सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने का प्रयास किया जाएगा।

---नरेंद्र सैनी, प्रधान नगरपालिका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.