Move to Jagran APP

दोपहर तक आसमान से ओंस के रूप में गिरती रही फुहारें

जागरण संवाददाता, झज्जर: मौसम के बदलते मिजाज के बीच शुक्रवार दिन की शुरूआत ओस के रूप में

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 11:34 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 11:34 PM (IST)
दोपहर तक आसमान से ओंस के रूप में गिरती रही फुहारें
दोपहर तक आसमान से ओंस के रूप में गिरती रही फुहारें

जागरण संवाददाता, झज्जर: मौसम के बदलते मिजाज के बीच शुक्रवार दिन की शुरूआत ओस के रूप में गिरती हुई फुहारों के साथ हुई। सर्द हवाओं के बीच गिर रही फुहारों से लोगों को ठंड का खूब अहसास करवाया। सुबह के समय लोग अलाव के समक्ष बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए। बाहरी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के कारण भी वाहन चालकों को परेशानी हुई। सर्द हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट आई। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। उधर, दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन देने से लोगों को ठंड से कुछ आंशिक राहत मिली। लेकिन शाम ढलते- ढलते फिर आसमान में बादल छा गए और सर्द हवाओं से लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। उधर, बरसात नहीं होने के चलते किसानों को कुछ राहत मिली। लेकिन दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के कारण किसानों के ¨चता बनी रही। उल्ेखनीय है कि बीते दिन हुई हल्की ओलावृश्टि और बरसात के कारण सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में बनी नमी के कारण तेज हवाएं भी सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। जिसके चलते किसानों को परेशानी हो रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.