जिले में कहीं छाए रहे बादल तो कहीं हुई बरसात
बुधवार को झमाझम बरसात का असर वीरवार को भी दिखाई दिया।
जागरण संवाददाता,झज्जर : बुधवार को झमाझम बरसात का असर वीरवार को भी दिखाई दिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वहीं शाम तक जिले भर में कहीं तो बादल छाए रहे और कहीं झमाझम बरसात भी रही। जिसके चलते दिनभर मौसम भी सुहाना बना रहा। तापमान में भी अधिक बढ़ोतरी नहीं हो पाई। लोगों ने भी बदले हुए मौसम का आनंद लिया। वीरवार को जिले में कुल 53.5 एमएम (औसतन 8.92 एमएम) बरसात दर्ज की गई। वहीं बेरी खंड में सबसे अधिक 25 एमएम रही। झज्जर व बहादुरगढ़ खंड की बात करें तो यहां अधिकतर समय बादल छाए रहे, एकाध स्थान पर हल्की बूंदाबांदी हुई। बरसात का असर दिनभर मौसम में दिखा और लोगों को गर्मी से राहत मिली रही।
वीरवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर सूर्य देव भी बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते नजर आए। जिससे कि लोगों को गर्मी से भी राहत मिली रही। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बरसात होने की भी संभावना है। जिससे मौसम भी सुहाना बना रहेगा। आगामी सप्ताहभर की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहने व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया जा रहा है। साथ ही आसमान में बादल छाए रहने व बरसात भी हो सकती है।
यह हुई बरसात
बाक्स :
खंड बरसात
झज्जर -----
साल्हावास 1 एमएम
बेरी 25 एमएम
मातनहेल 12.5 एमएम
बहादुरगढ़ -----
बादली 15 एमएम
कुल 53.5 एमएम
औसतन 8.92 एमएम
नोट : बरसात के आंकड़े वीरवार सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक के हैं।