Move to Jagran APP

दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, गर्मी से आंशिक राहत, बरसात का इंतजार

शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के चलते सूर्य देव बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते नजर आए। इसका असर यह हुआ कि लोगों को चिलचिलाती गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 09:30 AM (IST)
दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, गर्मी से आंशिक राहत, बरसात का इंतजार
दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, गर्मी से आंशिक राहत, बरसात का इंतजार

जागरण संवाददाता,झज्जर : शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के चलते, सूर्य देव बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते नजर आए। इसका असर यह हुआ कि लोगों को चिलचिलाती गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिली। बदला हुआ मौसम अच्छा माना जा रहा है। वीरवार को जिला भर के कुछ इलाकों में हुई बरसात का असर भी मौसम में साफ दिखाई दिया। विशेषज्ञों ने पहले ही शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। जिसका सुबह से ही असर दिखना शुरू हो गया था। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूतनम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर में 8 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति से हवाएं चली। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा था। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वीरवार को केवल साल्हावास खंड में 6 एमएम बरसात दर्ज की गई। अन्य खंडों में या तो हल्की बूंदाबांदी या फिर बरसात ही नहीं हुई। वहीं अभी भी आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई जा रही है। इधर, लोग भी गर्मी से निजात पाने के लिए बरसात का इंतजार कर रहे है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.