साल्हावास क्षेत्र में आफत बन कर बरसे बादल, एक मकान की छत गिरी
जागरण संवाददाता, झज्जर : शनिवार रात साल्हवास क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। यहां 65 एमएम ब
जागरण संवाददाता, झज्जर :
शनिवार रात साल्हवास क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। यहां 65 एमएम बारिश से जहां सड़के पानी से लबालब हो गई, वही क्षेत्र के गांव जमालपुर में एक व्यकित के मकान की छत भी गिर गई। जिसके चलते पीड़ित व्यक्ति का काफी नुकसान हुआ है। हालांकि अन्य क्षेत्रों में भी बरसात ने मौसम को खुशनुमा बनाने का काम किया है। लेकिन सबसे अधिक बरसात का असर साल्हावास क्षेत्र में देखने को मिला। रविवार सुबह शहरवासियों के दिन की शुरूआत रिमझिम बारिश के साथ हुई। हल्की बारिश के बीच लोगों ने अपने रोजमर्रा के कार्य निपटाएं। बरसात के कारण मौसम में ठंडक घुल गई और तापमान में गिरावट आग गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के चलते आमजन को गर्मी से राहत मिली। वहीं बरसात के कारण किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई। किसानों का कहना था कि बरसात खेतों में सोना बनकर बरस रही है। रविवार को झज्जर में 20, साल्हावास में 65, बेरी में 20, दुजाना में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
बरसात से बेशक ही धान और बाजरा को फायदा हो। लेकिन कपास की फसल वाले किसानों के लिए बरसात से परेशानी बढ़ती हुई दिख रही है। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबोली गांव के किसानों का कहना है कि बरसात के बाद से उनकी यहां कपास की फसल को नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने की मुआवजे की मांग
संवाद सूत्र, साल्हावास : गांव जमालपुर में हुई तेज बारिश के चलते एक गरीब परिवार के मकान की छत गिर गई। पीड़ित जयभगवान पुत्र छतर ¨सह ने बताया कि वह बरसात के कारण छत पर पानी भर गया। जिसके चलते छत टपकने लगी और बाद में एकाएक छत नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि उस समय परिवार का कोई सदस्य कमरे में नहीं था। जिसके चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लेकिन कमरे के अंदर रखा हुआ सामान मलबे के नीचे दब गया। जिसके चलते उनका हजारों रुपयों का नुकसान हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।