आरएसओ का पुनर्गठन, डा. मनीष चेयरमैन व शिवकुमार गुप्ता वरिष्ठ उप प्रधान बने
आरएसओ का पुनर्गठन, डा. मनीष चेयरमैन व शिवकुमार गुप्ता वरिष्ठ उप प्रधान बने
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : सड़क सुरक्षा संगठन का नए सिरे से गठन किया गया है। इसमें डा. मनीष शर्मा को चेयरमैन और शिवकुमार गुप्ता को वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया। कुछ नए सदस्य भी संगठन से जोड़े गए हैं। सभी ने जिम्मेदारी से काम करके सड़कों पर हादसों को रोकने की प्रतिबद्धता जताई। आरएसओ की बैठक शहर के विश्रामगृह में हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक की अध्यक्षता आइजी ट्रैफिक हरियाणा डा. राजश्री ¨सह के प्रतिनिधियों के रूप में आरएसओ महासचिव हरियाणा विपिन शर्मा, आइजी कार्यालय से मुल्कराज, निशिकांत मित्तल व बहादुरगढ़ ट्रैफिक एसएचओ सतीश कुमार ने की। इसमें संगठन के पांच सदस्यों को सर्वसम्मति से पद सौंपे गए। चेयरमैन के तौर पर डा. मनीष शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान शिव कुमार गुप्ता, उप प्रधान विनोद सैनी, सचिव सुधीर भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा को बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का चुनाव पुलिस अधिकारियों व संगठन प्रतिनिधियों की देखरेख में हुआ। बैठक में आइएन चुघ, सुरजीत घावरी, प्रवीण शर्मा, र¨वद्र सैनी, रवि पंवार, प्रवीण कुमार, शिवकुमार गुप्ता, विनोदी सैनी, मुकेश बंसल, राजेश कुमार, धीरज बत्तरा, निधि, नवीन कुमार, नवीन बंसल, अनिता, विक्की, विरेंद्र ¨सह, विनीत अरोड़ा के अलावा कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों को सड़कों पर हादसों को रोकने को लेकर काम करने के लिए प्रेरित किया गया।