Move to Jagran APP

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली

जागरण संवाददाता, झज्जर : चेतनालय सामाजिक संस्था की ओर से रविवार को शहर में जागरूकता रै

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 12:10 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 12:10 AM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली

जागरण संवाददाता, झज्जर : चेतनालय सामाजिक संस्था की ओर से रविवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को महिलाओं के प्रति जागरूक करना रहा। गौरतलब है कि संस्था की ओर से समय समय पर अनेक सामाजिक कार्य कराए जाते हैं। संस्था से जुडी महिलाओं का कहना है कि पिछले 10 वर्षो से सामाजिक कार्य रहा चेतनालय जागरूकता की अलख जगाने का उत्कृष्टता के साथ कार्य कर रहा है।

loksabha election banner

रविवार को 40 गांवों से जुड़ी करीब 300 महिलाओं ने चेतनालय संस्था के आह्वान पर शहर भर में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली और आम जन को महिलाओं के प्रति अपनी सोच को सार्थक रखने, महिलाओं की सुरक्षा करने, के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया। वहीं संस्था में कार्यरत सरिता सैनी ने बताया कि जिस प्रकार से आज महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, उसी के मद्देनजर रैली का आयोजन किया गया। अंता ¨सघला ने अपने विचार रखे और कहा कि आज जो महिलाओं के होने वाला दु‌र्व्यवहार, रेप जैसी घटनाओं पर रोक लगने की दिशा में कड़े कदम उठने चाहिए। ताकि लड़कियां सुरक्षित रह सके, इसी सोच के साथ लोगों को जागरूक करने और संदेश पहुंचाने का कार्य आमजन को भी करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.