बिजली निगम जेई स्टॉफ कर्मियों ने हड़ताल को एक दिन और बढ़ाया
जागरण संवाददाता, झज्जर : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिजली निगम के जेई स्टॉफ कर्मचारी दूस
जागरण संवाददाता, झज्जर : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिजली निगम के जेई स्टॉफ कर्मचारी दूसरे दिन भी पूर्ण हड़ताल पर रहे। कर्मचारी दिन भर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताते रहे। एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रवीन कौशिक ने बताया कि सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी है। जिसके चलते कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। जिसके चलते कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को एक दिन और भी बढ़ा दिया है। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। उधर, दोपहर बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर कर्मचारियों का समर्थन करने पहुंचे और उनकी सरकार सत्ता में आने पर सभी जायज मांगे पूरा करने की बात कही।
ये हैं मुख्य मांगें
- जेई से एसडीओ का प्रमोशन कोटा 35 फीसद से बढ़ाकर 50 फीसद करना।
- जेई वर्ग को टाईम स्केल देना।
- ग्रेड पे 4 हजार से बढ़ाकर 48 सौ रुपये किया जाए।
- वर्क लोड के मुताबिक नए पद सर्जित किए जाए।