Move to Jagran APP

पराली अभियान : बिरधाना के ग्रामीणों ने ली पराली नहीं जलाने की शपथ

जागरण संवाददाताझज्जर गांव बिरधाना के ग्रामीणों ने दैनिक जागरण के अभियान से जुड़ते हुए

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 12:31 AM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 06:36 AM (IST)
पराली अभियान : बिरधाना के ग्रामीणों ने ली पराली नहीं जलाने की शपथ
पराली अभियान : बिरधाना के ग्रामीणों ने ली पराली नहीं जलाने की शपथ

जागरण संवाददाता,झज्जर : गांव बिरधाना के ग्रामीणों ने दैनिक जागरण के अभियान से जुड़ते हुए पराली नहीं जलाने की शपथ ली। इस दौरान ग्रामीणों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया गया। दैनिक जागरण की टीम ने गांव बिरधाना में पराली न जलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही पराली प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अभियान से जुड़ते हुए गांव बिरधाना निवासी सूर्या दहिया, वीरपाल दहिया,जनता देवी, प्रमिला देवी व सुशीला देवी आदि ने पराली नहीं जलाने व पर्यावरण बचाने की शपथ ली। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में काफी किसान धान की बिजाई करते है। हालांकि, पिछले वर्षों के मुकाबले अब पराली जलाने की घटनाओं में लगातार गिरावट आ रही है। इस तरह के जागरूकता अभियान का भी लोगों की सोच पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उम्मीद है कि इस बार कोई भी किसान पराली नहीं जलाएगा। अब किसान पराली जलाने की बजाए बेचने का प्रयास करते हैं। कुछ किसान तो पराली कटने से पहले ही बेच देते हैं और खरीददार पराली कटने के बाद लेकर जाता है। इससे किसान को कुछ आय हो जाती है, वहीं पराली खेत नहीं जलानी पड़ती।

loksabha election banner

ग्रामीणों ने कहा कि दैनिक जागरण का यह अभियान प्रशंसनीय है। इसके तहत किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अवश्य ही सकारात्मक परिणाम आएंगे। किसान इस अभियान से जुड़ते हुए जागरूक होकर पर्यावरण व जमीन दोनों को बचाने का काम करेंगे। पराली जलाने से पर्यावण प्रदूषित होता है। जिससे सांस लेने में परेशानी व अन्य बीमारियां होने का खतरा रहता है। वहीं जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म होती है। इस दौरान लोगों को पराली जलाने की बजाय प्रबंधन के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.