Move to Jagran APP

तीन समाचार : पराक्रम दिवस पर पेंटिगे व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 07:40 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 07:40 AM (IST)
तीन समाचार : पराक्रम दिवस पर पेंटिगे व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
तीन समाचार : पराक्रम दिवस पर पेंटिगे व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई फोटो : 23 जेएचआर 33

loksabha election banner

जागरण संवाददाता,झज्जर :

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। विद्यालय प्राचार्य जोगेंद्र धनखड़ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए उनके साहस, शौर्य व बुद्धिमता के बारे में बताया। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई भी की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मुकेश रानी की देखरेख में पेंटिग, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे। सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

फोटो : 23 जेएचआर 23

जागरण संवाददाता,झज्जर :

जनशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट महराणा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर गांव महराणा में दौड़ प्रतियोगिता, साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें महराणा, बिरधाना, चमनपुरा व दुजाना के युवाओं ने भाग लिया। ट्रस्ट संचालक रिकू मलिक ने सभी युवाओं को नेताजी के बारे में विस्तार से बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। रोहताश शर्मा ने दौड़ शुरू होने से पहले कहा कि खेल निरंतरता तथा खेल की भावना से खेलें। प्रथम वर्ग में 6 से 15 वर्ष तथा दूसरे वर्ग में 16 से 30 वर्ष के युवाओं को शामिल किया। कर्मवीर महराना ने दौड़ को शुरू करवाई। विजेताओं कर्मवीर महाराणा ने सम्मानित किया। अमित कुमार ने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। डा. अनिल मलिक ने कोविड-19 के बारे में विस्तार से बताया।

बादली में बनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

फोटो : 23 36

संवाद सूत्र,बादली :

धरती एक स्वर्ग क्लब बादली ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। क्लब सदस्यों ने मुख्य अतिथि के रूप में गांव बादली के आजाद हिद फौज के स्वतंत्रता सेनानी डा. ताराचंद की धर्मपत्नी शांति देवी को आमंत्रित किया। शांति देवी ने युवाओं को नेताजी जैसे बनने व देश की रक्षा के लिए युवाओं को हरदम तैयार रहना के लिए कहा। क्लब सदस्य नीरज ने नेताजी के विचारों व उनके जीवन संघर्ष तथा यात्रा को युवाओं को बताया। कार्यक्रम में धरती एक स्वर्ग क्लब के सदस्य नीरज कुमारी, नेहा रानी, नवीन, करिश्मा, नीरज, मनोज गुलिया, कर्मवीर, संदीप सागर, प्रवीन, आशीष, धर्मेश, अनिल एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भतेरी, रेखा, प्रमिला ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर याद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.