हड़ताल के आठवें दिन एनएचएम कर्मचारी बैठे क्रमिक भूख हड़ताल पर
जागरण संवाददाता, झज्जर : एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल के आठवें दिन क्रमिक भूख हड़त
जागरण संवाददाता, झज्जर : एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल के आठवें दिन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठकर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कर्मचारी नागरिक अस्पताल परिसर स्थित धरनास्थल पर बैठे और दो बजे के बाद कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। काफी संख्या में कर्मचारी थालियां बजाते हुए पुरानी तहसील मार्ग, पुराना बर्फखाना चौक, बीकानेर चौक से होते हुए आंबेडकर चौक पर पहुंचे और आमजन से भी सहयोग की अपील की। क्रमिक भूख हड़ताल के पहले दिन यूनियन की जिला प्रधान मंजू आर्या, संजय, महेश सैनी, राधेश्याम, सुरेश अनशन पर बैठे। यूनियन की जिला प्रधान मंजू आर्या ने कहा कि हड़ताल के आठवें दिन पूरे हरियाणा के एनएचएम कर्मचारियों ने फेस बुक पर लाईव होते हुए भी अपने विचार सांझा करते हुए हड़ताल को लेकर आगामी रणनीति भी बनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव के आगे कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं किए जाने तक कर्मचारी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताली कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव राजेन्द्र जुलाना, जिला प्रधान जयपाल गुड्डा, सीटू के जिला प्रधान रामचन्द्र यादव, मैकेनिकल यूनियन प्रधान विष्णु दत्त जांगड़ा, कच्चा कर्मचारी संघ हरियाणा से राजेश, आम आदमी पार्टी से जयचंद नंबरदार, उमराव ¨सह यादव ने समर्थन करते हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नवनीत, गुलशन भटनागर, संदीप जांगड़ा, विनोद, कृष्ण लाल, राजबीर, मनीषा, शमशेर, डॉक्टर हंसराज, डॉक्टर प्रदीप, डॉक्टर अजय वत्स, डॉक्टर हंसराज, डॉक्टर संदीप, राधे, यशपाल, बिजेंद्र, मुकेश, संदीप, पवन छारा, बूली देवी सहित अन्य भी मौजूद रहे।