एनएचएम कर्मचारियों ने धरनास्थल पर लगाए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे
जागरण संवाददाता, झज्जर: एनएचएम कर्मचारियों का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। रविवार छुट्टी
जागरण संवाददाता, झज्जर: एनएचएम कर्मचारियों का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण कर्मचारियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रही। कुछ महिला कर्मचारी अपने बच्चों के साथ धरना स्थल पर पहुंची। कर्मचारी सुबह दस बजे से एक बजे तक नागरिक अस्पताल में धरना स्थल पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने इस दौरान सरकार विरोधी कोई नारेबाजी नहीं की। बल्कि भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते रहे। धरना स्थल पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने शहादत को नमन करते हुए मौन धारण भी किया। एनएचम कर्मचारी संघ की जिला प्रधान मंजू रेखा आर्या ने बताया कि पुलवामा आंतकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धाजंलि देते हुए धरनास्थल पर सरकार विरोधी नारेबाजी नहीं की जा रही है और ना ही कर्मचारियों द्वारा कोई रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए है। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है। तब तक कर्मचारी धरने से उठने वाले नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेशस्तरीय कमेटी द्वारा आंदोलन को लेकर क्या रणनीति बनाई जाती है। उसी के मुताबिक ही आगामी कार्यवाही की जाएगी। लेकिन तब तक धरना और हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान संदीप जांगड़ा, डॉक्टर भूपेंद्र सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।