Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीयता का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, झज्जर आजादी के सिपाहियों को याद कर देशभक्ति की भावना को जागृत करने के

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 11:43 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 11:43 PM (IST)
तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीयता का दिया संदेश
तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीयता का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, झज्जर आजादी के सिपाहियों को याद कर देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिये भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल के नेतृत्व में प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के विश्राम गृह से यात्रा की शुरुआत हुई और बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर चौक पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दरम्यान भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने साथी कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पहले शहीद भगत ¨सह के प्रतिमा स्थल की सफाई की और शहीद भगत ¨सह की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर अपने श्रद्धासुमन भी अर्पित किये। शहीद कैप्टन रविन्द्र छिकारा चौक पर भी प्रतिमा स्थल की सफाई के बाद शहीद की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय , वन्दे मातरम , हिन्दुस्तान ¨जदाबाद के साथ शहीदों की जय के जयकारे भी लगाये। रास्ते से गुजर रहे हर आम जन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सुर में सुर मिलाते हुये भारत माता की जय के जयकारे लगाये। आंबेडकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल की पहले सफाई की और उसके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के जयघोष से वातावरण में देशभक्ति का संगीत गुंजायमान हो गया। हर किसी के दिल से भारत माता की जय का नारा निकल रहा था।

loksabha election banner

दलाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिये नौजवानों में देश के प्रति कृर्तव्य और समाज में राष्ट्रीयता और राष्ट्र प्रेम का भाव मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जन जन में तिरंगे के प्रति सम्मान और भारत का स्वाभिमान बढ़ाने के लिये ही तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस मौक पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश सिलानी, जिला महामंत्री अनिल और सीमा दहिया, रत्न सागर, सुनीता चौहान, डॉ धर्मेन्द्र खेड़ी खातीवास , अजय तंवर, सुनीता धनखड़, अतर ¨सह, विनोद, कृष्ण गुलिया, मनोज, रविन्द्र छिकारा,गजराज राठी,योगेश दुजाना,धर्म काद्यान,जयप्रकाश शर्मा और महेन्द्र यादव समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.