Move to Jagran APP

किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है भाजपा सरकार: नाना पटोले

जींद में होने वाले उपचुनाव में जाते समय बहादुरगढ़ बाइपास पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यह स्वागत किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल दुल्हेड़ा की अगुवाई में हुआ। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। अब वह दिन दूर नहीं है जब देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ही किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 12:25 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 12:25 AM (IST)
किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है भाजपा सरकार: नाना पटोले
किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है भाजपा सरकार: नाना पटोले

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

loksabha election banner

जींद में होने वाले उपचुनाव में जाते समय बहादुरगढ़ बाइपास पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यह स्वागत किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल दुल्हेड़ा की अगुवाई में हुआ।

इस मौके पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। अब वह दिन दूर नहीं है जब देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ही किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठाया है। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते ही किसान वर्ग सबसे अधिक परेशान है। सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने किसानों का कर्ज माफी सहित अनेक घोषणाएं की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया। जिससे किसान वर्ग काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि दिनों दिन बढ़ रही महंगाई ने किसानों का जीना मुहाल कर दिया है। किसान को उसकी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। भाजपा के शासनकाल में सबसे अधिक किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है। बढ़ती महंगाई के चलते किसानों किसानों का खेती करना भी घाटे का सौदा साबित हो रहा है। खाद, बीज, डीजल व कृषि यंत्रों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे किसानों का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है, जिसका परिणाम उसे आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ उनका कर्ज भी माफी किया जाएगा। इस मौके पर किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंदर सोलंकी, दीपक देशवाल, जयकिशन देशवाल, बबलू जाखोदा, काला महाबीर पार्क, विजय, मोहित कबलाना, जयप्रकाश, जगदीश, ओमपाल, बबलू आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.