सरकार ने छिपाई सूचनाएं, चीनी ठेकेदारों को अलॉट किए गए कार्य होने चाहिए रद : सांसद गुप्ता
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि चीन से जुड़े विवाद को लेकर सरकार ने सूचनाएं छिपाई हैं। जो सूचनाएं सामने आई उसका मुख्य स्त्रोत मीडिया रहा।
जागरण संवाददाता, झज्जर : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि चीन से जुड़े विवाद को लेकर सरकार ने सूचनाएं छिपाई हैं। जो सूचनाएं सामने आई, उसका मुख्य स्त्रोत मीडिया रहा। हालांकि, दिन के समय में होने वाला जिला स्तर पर प्रदर्शन मौसम खराब होने के कारण रद करना पड़ा।
दोपहर बाद जिला मुख्यालय पहुंचे सांसद गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली में अरविद केजरीवाल की सरकार जनता की सेवा करते हुए बेहतरीन कार्य कर रही है। कोरोना जैसी संकट की घड़ी में भविष्य की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए होटल, बैंक्वेट हॉल आदि में बेड आदि की व्यवस्था की जा रही है। जिन्हें अस्पतालों के साथ अटैच कर दिया है।
इधर, उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों की शहादत का बदला ले। अंतरराष्ट्रीय मंच यह बात उठानी चाहिए। प्रयास रहे कि देश में चीन से आयात कम हो। देश के लोगों के आत्मनिर्भर होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जब फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं। मजदूरों के हित में सरकार कुछ कर नहीं पाई। ऐसी स्थिति कैसे कोई आत्मनिर्भर हो सकता है। दरअसल, सरकार जनता के हितों को लेकर गंभीर ही नहीं है।ऐसा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह इसी बात से दिखता है कि आज तक दिल्ली के लिए केंद्र से कोई आíथक मदद नहीं की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से अश्विनी देशवाल, पवन हिदुस्तानी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नागल, धर्मबीर डागर, राजे कुमार, शीला देवी, गौरव, रमेश खन्ना, राहुल, लक्ष्मी सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।