मच्छरों का प्रकोप जारी, मलेरिया के 43 तो डेंगू के 6 पॉजिटिव मरीज मिले
झज्जर मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य ि
जागरण संवाददाता, झज्जर : मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित बीमारियों पर रोकथाम के दावे कर रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के दावे भी हवाई होते दिखाई दे रहे हैं। शहरवासियों के अनुसार क्षेत्र में लोग मच्छरों का शिकार हो रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक मलेरिया के 43 पॉजिटिव मरीज मिले हैं वहीं डेंगू के 6 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। वहीं वहीं चिकनगुनिया का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। आम तौर पर ठंड की दस्तक से मच्छरों व मच्छर जनित बीमारियों में कमी आ जाती है। लेकिन अभी भी मच्छर लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बने हुए हैं। डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी की चपेट में आने से एक ओर लोगों को शारीरिक नुकसान होता है, वहीं दूसरी ओर पैसे की भी हानि झेलनी पड़ती है। ठंड की दस्तक के बाद अभी भी मच्छर जनित बीमारियों के शिकार होने वालों की संख्या में अधिक कमी नहीं आई है। वार्ड 17 में करवाई फोगिग
नगर पालिका द्वारा मंगलवार को वार्ड नंबर 17 में फोगिग करवाई गई। फोगिग के बाद लोगों को मच्छरों से राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले काफी समय से मच्छरों के आतंक से क्षेत्रवासी परेशान थे। बाक्स :
वार्ड 17 के पार्षद प्रतिनिधि टेकचंद ने बताया कि आर्यनगर में करीब दो दर्जन से अधिक मरीज मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। उनका रोहतक व गुरुग्राम में इलाज हुआ। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। बाक्स :
डिप्टी सीएमओ डा. कुलदीप ने बताया कि अब तक मलेरिया के 43 व डेंगू के 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी की हालत नियंत्रण में हैं। स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रयासरत है।