Move to Jagran APP

सुबह की शुरुआत धुंध व ठंड के साथ

-दोपहर में खिली धूप से मिली राहत लोगों ने लिया धूप का आनंद फोटो 10 जागरण संवाददाता

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 06:12 AM (IST)
सुबह की शुरुआत धुंध व ठंड के साथ
सुबह की शुरुआत धुंध व ठंड के साथ

-दोपहर में खिली धूप से मिली राहत, लोगों ने लिया धूप का आनंद

loksabha election banner

फोटो : 10

जागरण संवाददाता,झज्जर :

रविवार को सुबह की शुरुआत धुंध व ठंड के साथ हुई। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। वहीं ठंड ने भी लोगों को जमकर परेशान किया। परिवर्तनशील मौसम के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। हालांकि दोपहर में खिली धूप ने लोगों को ठंड व धुंध से राहत दिलाने का काम किया। वहीं आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही दोपहर में खिली धूप फसलों के लिए भी फायदेमंद मानी जा रही रही है।

दोपहर के समय धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर पार्कों का रुख किया। वहीं रविवार को छुट्टी होने के कारण बच्चे भी घरों पर ही रहे। ऐसे में बच्चे भी पार्क व मैदान में खेलते हुए धूप का आनंद लेते नजर आए। मौसम साफ होने के चलते पार्कों में चहल पहल रही। वहीं सुबह-शाम के समय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर में 10 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.