संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की लापता, मामला दर्ज
संवाद सूत्र, बादली: क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़की के लापता होने का मा
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 06:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, बादली: क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गायब हुई लड़की के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए नियमानुसार जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के भाई ने एक युवक पर उसकी बहन को बहला- फुसला कर छुपा कर रखने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपित युवक और लड़की को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें