Move to Jagran APP

दुष्कर्म के आरोपित मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

28 अक्टूबर को एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत बेरी थाना में दी थी। जिसके आधार पर बेरी थाना पुलिस ने आरोपितों के मामला दर्ज किया था। इस मामले में एक आरोपित गांव माजरा-डी निवासी 45 वर्षीय दीवान भी अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद परेशान रहने लगा था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:00 AM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
दुष्कर्म के आरोपित मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

संवाद सूत्र, बेरी : गांव मजारा-डी में दुष्कर्म के आरोपित ने गांव के ही जोहड़ में खड़े पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। जब शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना स्वजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। वहीं स्वजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत बेरी थाना में दी थी। जिसके आधार पर बेरी थाना पुलिस ने आरोपितों के मामला दर्ज किया था। इस मामले में एक आरोपित गांव माजरा-डी निवासी 45 वर्षीय दीवान भी अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद परेशान रहने लगा था। दीवान के स्वजनों ने बताया कि वह परेशान था। गिरफ्तारी का डर भी सताने लगा था। 28 अक्टूबर की रात के बाद से ही दीवान घर से लापता था। स्वजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन कहीं नहीं मिला। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि दीवान गांव माजरा-डी के जोहड़ में एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी। मृतक दीवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज था। गिरफ्तारी व शर्मिंदगी के कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के स्वजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव स्वजनों को सौंप दिया।

जयभगवान, प्रभारी, बेरी थाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.