Move to Jagran APP

धरतेरस पर बाजार में लक्ष्मी हुई मेहरबान

?????? ?? ?????? ?? ??? ?? ????? ???? ??? ?????? ???? ????-?????, ???????, ?????? ?? ?????? ???? ???? ???? ??????? ??? ???? ?? ??? ?? ??? ???? ?????? ??? ?? ????? ??? ?? ????? ???? ???? ??? ??????? ??? ???????? ?? ???? ????? ??? ????? ???? ?????? ??? ???? ?????? ???? ?? ??? ?? ??????? ??? ???????, ??????? ? ?????? ?? ??????? ??? ???????? ?? ??? ????-???? ??? ???? ??? ?? ???????? ??????

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:54 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:54 PM (IST)
धरतेरस पर बाजार में लक्ष्मी हुई मेहरबान
धरतेरस पर बाजार में लक्ष्मी हुई मेहरबान

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

धनतेरस पर सोमवार को नगर के बाजार पूरी तरह गुलजार रहे। सोने-चांदी, बर्तनों, कपड़ों और वाहनों जमकर खरीद हुई। बाजारों में सुबह से शाम तक खूब भीड़ उमड़ी। दिन भर बाजार में धन वर्षा होती रही। शुभ मुहूर्त में खरीददारी को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह बना रहा।

धनतेरस पर्व पर शहर के बाजारों में ज्वैलरी, बर्तनों व कपड़ों की दुकानों में ग्राहकों की खूब गहमा-गहमी लगी रही। दिन भर दुकानदार व्यस्त रहे। दुपहिया वाहन भी खूब बिके।

परंपरा के अनुसार धनतेरस पर्व लक्ष्मी के आगमन का सूचक समझा जाता है। इसलिए इस पर्व पर नए बर्तन, सोना चांदी व दूसरी चीजें खरीदने की लोगों में धारणा है। वाहन खरीद के लिए भी लोग शुभ मुहूर्त के इंतजार में रहे। इसके चलते सोमवार को धनतेरस पर्व पर शहर के बाजारों में दुकानों व एजेंसियों पर भीड़ जुटनी शुरू हुई थी और शाम तक इनमें व्यस्तता बनी रही। दुकानदारों ने भी इसके लिए पहले ही तैयारी कर रखी थी। एक तरफ जहां उन्होंने नए-नए डिजाइनों के आइटम को बाहर निकाल लिया था। वहीं ऐसे बर्तनों और दूसरी चीजों को विशेष स्थान दिया गया था। जिनकी लोगों में मांग ज्यादा रहती है। बर्तनों की खरीददारी में लोगों की पसंद के अंदर जो विशेष बात देखने को मिली वह यह थी कि अधिकतर ऐसे बर्तनों को ही खरीद रहे थे जिनका घर में रोजमर्रा के कार्यो में प्रयोग होता हो। लोगों ने एक पंथ दो काज की सोच के साथ खरीददारी की। हालांकि रोजमर्रा में प्रयोग होने वाले बर्तनों की खरीददारी में लोगों की निगाहें आकर्षक डिजाइनों के बर्तनों को तलाशती जरूर दिखी। वहीं कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ का दृश्य देखने लायक था। लोग दुकानदारों से नए-नए डिजाइनों की ही मांग कर रहे थे। अनेक लोग तो ऐसे थे जो पूरे परिवार के साथ ही खरीददारी के लिए निकल आए थे। सोने-चांदी की दुकानों में भी अच्छी-खासी भीड़ रही। चांदी के गणेश-लक्ष्मी के अलावा सोने और चांदी के लक्ष्मी की आकृति के सिक्के भी जमकर खरीदे गए। खूब हुई मिठाइयों व खील-खिलौनों की बिक्री

दीपावली के त्योहार में अब एक दिन ही शेष है। इसके चलते शहर के बाजारों में मिठाइयों व खील-खिलौनों की बिक्री भी आए दिन जोर पकड़ रही है। इस उत्सव के लिए खास माने जाने वाली चीजों की बिक्री खूब हुई। शहर के लाल चौंक, झज्जर रोड, मेन बाजार, रेलवे रोड सहित अनेक स्थानों पर दुकानों के बाहर मिठाईयों के साथ खील-खिलौनों की बिक्री में सोमवार को तेजी आ गई। इनकी खरीददारी के लिए ग्राहकों की गहमागहमी लग गई। परंपरा के अनुसार दीवाली के उपलक्ष्य में भाई अपनी विवाहित बहनों के घर शगुन देते हैं। इसमें मिठाइयों के साथ खील-खिलौनों का विशेष महत्व होता है। इस बार इनके दाम भी 10 फीसद तक बढ़ गए हैं।

पांच मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा

शहर में धनतेरस और दीपावली की खरीददारी को लेकर भीड़ बढ़ने से यातायात अवरुद्ध की समस्या भी गहरा गई। लाल चौक, बस अड्डे के समीप रोड जाम की समस्या निरंतर बढ़ती चली गई। हर कोई जाम में फंसा रहा। मेन बाजार के दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि बस स्टैंड से झज्जर मोड़ तक का फासदा ज्यादा नहीं है, लेकिन इस दूरी को तय करने में 20 से 25 मिनट तक का समय लगा।

सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस

शहर के बाजारों व मुख्य मार्गो पर पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात तो रही, मगर जाम की समस्या को रोकने में वह ज्यादा सफल नहीं हुई। हालांकि सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों का कहना है दीपावली की रात तक यह चौकसी बनी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.