Move to Jagran APP

मुंह पर मास्क लगे बदमाश ने पिस्तौल की नोक पर महिला को लूटने का किया प्रयास

- शोर मचाने पर फरार हुआ बदमाश - शहर के हरिपुरा मुहल्ला की घटना

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 06:40 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 06:40 AM (IST)
मुंह पर मास्क लगे बदमाश ने पिस्तौल की नोक पर महिला को लूटने का किया प्रयास
मुंह पर मास्क लगे बदमाश ने पिस्तौल की नोक पर महिला को लूटने का किया प्रयास

- शोर मचाने पर फरार हुआ बदमाश

loksabha election banner

- शहर के हरिपुरा मुहल्ला की घटना फोटो : 9 तथा 10

जागरण संवाददाता, झज्जर : वीरवार की रात हरिपुरा मुहल्ला स्थित एक मकान में अज्ञात नकाबपोश ने पिस्तौल के बल पर महिला से लूटपाट करने की कोशिश की। लेकिन, मौके पर महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर अज्ञात लुटेरा भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची ओर शिकायत दर्ज की। मामले के संबंध में हरिपुरा निवासी धर्मबीर गाबा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनके मकान के दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। उस समय उनकी पुत्रवधू वर्षा रसोई में काम कर रही थी। दरवाजे पर दस्तक होने से वर्षा ने रसोई से बाहर आकर जैसे ही दरवाजा खोला एक नकाबपोश युवक ने पिस्तौल को वर्षा के माथे पर लगा दिया। अचानक इस घटना से वर्षा घबरा गई ओर जोर से चिल्लाने लगी। धर्मबीर ने बताया कि वे भी अंदर कमरे में बैठे थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर जैसे ही वे कमरे से बाहर आए बदमाश भाग गया। इधर, मामले के जांच अधिकारी एएसआइ मनोज ने बताया कि इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। लूटपाट करने वालों का जल्द की पता लगा दिया जाएगा। वहीं इस घटना का जैसे ही लोगों को पता चला तो लोगों में भी किसी अज्ञात भय का माहौल दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज की भी हो रही पड़ताल

बॉक्स : वीरवार की रात की इस घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम ने शुक्रवार को भी मौका मुआयना करते हुए जानकारी जुटाई है। साथ ही मौके पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए है। ताकि, आरोपित के संबंध में कोई पुख्ता बात सामने आ सके। बहरहाल, पीड़ित पक्ष के मुताबिक सामने आया है कि आरोपित ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। जिसकी वजह से भी पहचान नहीं हो पाई। जबकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय में परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। जिसकी वजह से बड़ी वारदात होने से बच गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.