झज्जर स्टेडियम के तीन मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण पदक, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में दिखाएंगे दम
झज्जर स्टेडियम के तीन मुक्केबाजों ने अंतर-कॉलेज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते हैं। ये खिलाड़ी अब ...और पढ़ें

झज्जर स्टेडियम के तीन मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण पदक (फाइल फोटो)
HighLights
झज्जर स्टेडियम के तीन मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते।
रवि कुमार, लवनेश सैनी और सागर ने शानदार प्रदर्शन किया।
अब आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जागरण संवाददाता, झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाले तीन होनहार मुक्केबाजों ने इंटर कालेज बाक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।
अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले ये तीनों खिलाड़ी अब आगामी आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।
स्टेडियम के कोच हितेश देशवाल ने बताया कि मेरठ में आयोजित इंटर कालेज बाक्सिंग प्रतियोगिता में रवि कुमार ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार मुकाबला खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, चुन्नीलाल सैनी के पुत्र लवनेस सैनी ने एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम की ओर से आयोजित इंटर कालेज प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
इसके अलावा, जगदीश के पुत्र सागर ने यूपी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के 85 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन पंच लगाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इन तीनों युवा मुक्केबाजों की इस शानदार उपलब्धि पर जिला बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हितेश देशवाल, महासचिव सोमबीर अहलावत, चुन्नीलाल सैनी सहित अनेक खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है।
