गुरुद्वारा चौक से कोसली बाईपास चौक तक 98 लाख से बनेगा नाला, झज्जर नप अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने किया शुभारंभ
नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने झज्जर के वार्ड 15 में गुरुद्वारा चौक से कोसली बाईपास चौक तक 98 ...और पढ़ें

गुरुद्वारा चौक से कोसली बाईपास चौक तक 98 लाख से बनेगा नाला (फाइल फोटो)
HighLights
गुरुद्वारा चौक से कोसली बाईपास तक नाला निर्माण शुरू
98 लाख रुपये की लागत से बनेगा यह महत्वपूर्ण नाला
जलभराव और गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान होगा
जागरण संवाददाता, झज्जर। शहर के वार्ड नंबर 15 स्थित गुरुद्वारा चौक से कोसली बाईपास चौक तक नाले के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने नारियल फोड़कर किया। करीब 98 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस नाले के निर्माण से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थाई निजात मिलेगी।
इस अवसर पर नप अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने कहा कि वार्डवासियों की यह काफी पुरानी और प्रमुख मांग थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
नाला बनने से पानी की निकासी की बाधा पूरी तरह दूर होगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहेगी और स्थानीय लोगों का आवागमन भी सुगम होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने और कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) देवेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद नरेश प्रजापति, पार्षद किशोर सैनी, पार्षद जयपाल सिंह तथा जेई मनोज जांगड़ा सहित कई अन्य गणमान्य लोग और नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने नाले का निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए नप प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
