हुड्डा को समन्वय समिति का चेयरमैन नियुक्त किए जाने से प्रसन्न कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई
जागरण संवाददाता झज्जर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष्
जागरण संवाददाता, झज्जर : मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस की समन्वय समिति का चेयरमैन नियुक्त करने पर खुशियां मनाई। मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन नरेश हसनपुर के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपिस्थत नेताओं ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चेयरमैन बनने के बाद कांग्रेस मजबूत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लड्डू बांटकर मुंह मीट्ठा करवाया। नरेश ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चेयरमैन बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस को ओर ज्यादा स्फूर्ति और ताकत मिलेगी। उन्होंने चुनाव के लिए प्रचार में जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही लोगों को घर घर जाकर पार्टी और नेतृत्व के बारे में अवगत करवा सकता है। इसलिए अब कार्यकर्ता जितनी ज्यादा मेहनत करेगा, पार्टी की जीत भी उतनी ही मजबूत होगी।
इसी कड़ी में शहर के तुलाराम चौक पर भी एकजुट हुए कांग्रेसियों ने मिठाई बांटते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर पंकज जाखड़, वीरेंद्र दरोगा, संजय यादव, एडवोकेट विकास अहलावत, राव नाहर सिंह, सुनील जाखड़, नीटी गहलोत, शिशुपाल मलिक, मेहर सिंह, राम अवतार डीघल, राजेश चाहार सिलानी, संतराम यादव, सूरजभान जाखड़, अखिल राहड़, चिराग लोहचब, जेपी कादियान, बिल्लू धींगड़ा, रिकेश सैनी, सुमित भुक्कल, दीपक सैन आदि ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में किसान, मजदूर, व्यापारी और आमजन खुशहाल था। लेकिन भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश को जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर बांटने के अलावा कोई काम नहीं किया। आज जनता भाजपा को लोकसभा चुनाव में करार जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। हुड्डा को चेयरमैन बनाने के लिए लोगों में कांग्रेस के प्रति उत्साह बढ़ा है। लोस चुनाव में कांग्रेस सभी लोकसभा सीट भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।