दिन भर उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, शाम को हल्की बारिश ने दिलाई राहत
जागरण संवाददाता, झज्जर : सोमवार को दिन भर मौसम घुटन और उमस भरा रहने से लोगों को गर्मी
जागरण संवाददाता, झज्जर : सोमवार को दिन भर मौसम घुटन और उमस भरा रहने से लोगों को गर्मी ने जमकर परेशान किया। वहीं शाम करीब सात बजे आई आंधी और हल्की वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। आंधी के कारण बिजली व्यवस्था गुल हो गई थी। जिसके कारण लोगों ने अपने घरों के बाहर और छतों पर बैठक कर ठंडी हवाओं का आंनद लिया। करीब आधे घंटे तक तेज हवाओं का दौर थमने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। दिन के समय आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। बादलों और सूर्य के बीच दिन भर लुकाछिपी के दौर जारी रहा। जबकि शाम के समय एक एमएम वर्षा हुई और उसके बाद भी हल्की बूंदाबांदी का दौर चल रहा था। शाम के समय लोग बच्चों के साथ पार्को में भी पहुंचे और बच्चों ने वहां पर जमकर मस्ती की।
----
सोमवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा
दिन के समय उमस के कारण लोंगों के शरीर से पसीने सूखने का नाम नहीं ले रहे थे। पंखे और कूलर की हवा भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही थी। जबकि जिन लोगों के यहां एसी की सुविधा थी। उनको तो कुछ राहत मिल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।