हसला ने किया नव पदोन्नत प्राचार्यों को सम्मानित
-हसला के वरिष्ठ उप प्रधान मदन कुमार को बनाया जिला प्रधान
जागरण संवाददाता,झज्जर :
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) ने जिले के 33 नव पदोन्नत प्राचार्यों को सम्मानित किया। हसला वरिष्ठ उप प्रधान मदन कुमार ने सबका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बीपी राणा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने सभी नव पदोन्नत प्राचार्यों के आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व राज्य प्रधान हसला दयानंद दलाल ने सभी नव पदोन्नत प्राचार्यों को बधाई देते हुए विद्यालयों की उन्नति के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिथि के तौर पर हरियाणा स्कूल शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन के राज्य प्रधान विजेंद्र हुड्डा, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के जिला प्रधान नरेश कुमार व राजकीय प्राथमिक अध्यापक संघ के जिला महासचिव सतपाल भारद्वाज मौजूद रहे। विजेंद्र हुड्डा ने विद्यालय प्रशासन संबंधित जानकारियां सांझा की, ताकि विद्यालय संचालन सुगमता से हो सकें।
हसला राज्य प्रधान सतपाल सिन्धु ने पूर्व में रहे सभी जिला प्रधानों को सम्मानित किया व प्राचार्यों की सूची जारी करवाने के लिए गठित कौर कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद किया। हसला के पूर्व में जिला प्रधान रहे सतपाल सिन्धु के राज्य प्रधान बनने से जिला प्रधान पद रिक्त हो गया था कार्यक्रम में सर्वसम्मति से वरिष्ठ उप प्रधान मदन कुमार को जिला प्रधान पद के लिए मनोनीत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी नव पदोन्नत प्राचार्यों ने हसला को आगामी संघर्षों के लिए 27000 रुपये व पूर्व जिला प्रधान राजबीर दहिया ने 2100 का अनुदान दिया। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी झज्जर शर्मा ने सभी पदोन्नत प्राचार्यों को शुभकामनाएं दी। मंच संचालन सुदर्शन पूनिया ने किया।
इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, हसला जिला महासचिव अनिल ढुल, ब्लाक प्रधान झज्जर कृष्ण कुमार, बेरी ब्लाक प्रधान दीपक छारा, ब्लाक प्रधान मातनहेल सुखजिद्र, ब्लाक प्रधान बहादुरगढ़ प्रवीन कुमारी, ब्लाक प्रधान साल्हावास पिकी, पूर्व ब्लाक प्रधान मातनहेल विजेंद्र, सुमन, सुरेंद्र धनखड़, अजमेर हुड्डा, आशीष, निरंजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।