विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा की 106 नहरों को मिलेगा 'जल कवच', मजबूती पर खर्च होंगे 2484 करोड़ रुपये

By Mukesh SharmaEdited By: Prince Sharma
Published: Tue, 22 Sep 2026 03:18 PM (IST)

हरियाणा की 106 नहरों को टूटने से बचाने और जल वहन क्षमता बढ़ाने के लिए 'जल संरक्षित हरियाणा' परियोजना के तहत 2484.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

हरियाणा की 106 नहरों को मिलेगा 'जल कवच' (फाइल फोटो)

हरियाणा की 106 नहरों को मिलेगा 'जल कवच' (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 106 नहरों के सुदृढ़ीकरण पर 2484.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे

  2. 'जल संरक्षित हरियाणा' परियोजना विश्व बैंक की सहायता से संचालित

  3. नहरों की जल वहन क्षमता बढ़ेगी, किसानों को लाभ मिलेगा

मुकेश शर्मा, झज्जर। नहरों को अब टूटने, क्षतिग्रस्त होने और पानी की बर्बादी से बचाने के लिए मजबूत कवच दिया जाएगा। प्रदेश की 106 नहरों के सुदृढ़ीकरण पर 2484.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विश्व बैंक की सहायता से संचालित होने वाली महत्वाकांक्षी ‘जल संरक्षित हरियाणा’ परियोजना के तहत नहरों के कमजोर हिस्सों को मजबूत करने के साथ उनकी जल वहन क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। 

इससे नहरों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और किसानों के खेतों तक नहरी पानी की आपूर्ति अधिक सुचारु हो सकेगी। परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने का जिम्मा निजी एजेंसी को सौंपा गया है।

डीपीआर तैयार होने के बाद नहरों पर होने वाले कार्यों की लागत, प्राथमिकता और क्रियान्वयन की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद औपचारिक स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। विभाग को उम्मीद है कि इसी वित्त वर्ष में बजट जारी कर दिया जाएगा। ‘जल संरक्षित हरियाणा’ परियोजना का कुल अनुमानित बजट करीब 5714 करोड़ रुपये है।

इसमें विश्व बैंक की ओर से लगभग 4000 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य केवल नहरों की मरम्मत करना नहीं, बल्कि प्रदेश के जल संसाधनों को संरक्षित करने और उपलब्ध पानी का अधिकतम एवं प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। परियोजना के तहत प्रदेश को 15 क्लस्टरों में बांटा गया है।