खेत में बने कमरे में लगाई फांसी
संवाद सूत्र साल्हावास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिरोहड़ गांव में एक किसान ने अज्ञात कारणा
संवाद सूत्र, साल्हावास : क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिरोहड़ गांव में एक किसान ने अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत में बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिरोहड़ गांव निवासी सतपाल पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक रूप से मृतक सतपाल की माता राजरती ने बताया कि बेटा पिछले कुछ दिनों से परेशान था। वह कुछ बताता भी नहीं था। मृतक के परिवार में मां, पत्नी व दो लड़की व एक लड़का हैं। बड़ी दो लड़कियां एक 13 वर्ष व 10 वर्ष की है। जबकि लड़का 8 वर्ष का है। मामला परिवार के संज्ञान में आने के बाद पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी गई। पुलिस की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आई। आईओ संदीप की देखकर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या करने के इस मामले में पूरा परिवार टूट गया है। जिस बात की गांव में खूब चरचा हो रही है। पूरा परिवार सतपाल पर निर्भर था। ठीक ठाक हालात में वह घर से खेत में गया था। वहां जाने के बाद क्या हुआ, को लेकर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर, के परिवार के स्तर पर भी कोई आशंका व्यक्त नहीं की गई है।