परिवार सहित मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन पहुंचे डा. तंवर
फोटो 32 तथा 33 संवाद सूत्र बेरी बुधवार को मां भीमेश्वरी देवी का दर्शन करने के लिए कांग
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:30 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:30 AM (IST)
फोटो : 32 तथा 33
संवाद सूत्र, बेरी :बुधवार को मां भीमेश्वरी देवी का दर्शन करने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर परिवार के साथ यहां पहुंचे। काफी समय तक यहां रूकते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक नवरात्र पर परिवार सहित माता के मंदिर में आते हैं। यहां पहुंचते हुए उन्होंने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में माता के दर्शन लाभ प्राप्त किये। बता दे कि नवरात्र में आमजन के लिए खोले गए मां के दर्शन के बाद अब काफी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। प्रशासन के स्तर पर पर व्यवस्था बनाते हुए लोगों को दर्शन कराए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें