Move to Jagran APP

पराली जलाएं नहीं, चारे के रूप में प्रयोग करें किसान

संवाद सूत्र, बेरी : शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढराणा के विद्यार्थियों ने प्राचार्य अनिल शर्मा की अगुवाई में पराली नहीं जलाने को लेकर संकल्प के साथ विद्यालय में गणित अध्यापक सुनील ¨सह के नेतृत्व में एक जागरूकता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:38 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:38 PM (IST)
पराली जलाएं नहीं, चारे के रूप में प्रयोग करें किसान
पराली जलाएं नहीं, चारे के रूप में प्रयोग करें किसान

संवाद सूत्र, बेरी : शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढराणा के विद्यार्थियों ने प्राचार्य अनिल शर्मा की अगुवाई में पराली नहीं जलाने को लेकर संकल्प के साथ विद्यालय में गणित अध्यापक सुनील ¨सह के नेतृत्व में एक जागरूकता अभियान चलाया गया।

loksabha election banner

धान की पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए के लिए कार्य कर रहे किसानों के यहां पर विद्यार्थियों के समक्ष उदाहरण भी दिए गए।

प्राचार्य अनिल शर्मा ने इस मौके पर विद्यार्थियों तथा पंचायत सदस्यों को बताया कि एक टन धान की पराली को जलाने से हवा में तीन किलोग्राम कार्बन के कण घुलते है। जिससे अनेक प्रकार की बीमारिया पैदा होती है। जो मानव तथा प्रकृति दोनों के लिये घातक है। सरपंच प्रमोद ने बताया कि पराली के जलाने तथा दीपावली के पर्व पर पटाखे नहीं चलाने के प्रति आम नागरिक को जागरूक करना जरूरी है। छात्रों तथा ग्रामीणों को बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण में जहरीला धुआं फैलता है। इसलिए किसानों को चाहिए कि पराली चारे के रूप में प्रयोग किया जाए अन्यथा यह खाद के रूप में बहुत बढि़या काम करती है। अभियान के तहत गांव की गलियों में बच्चों द्वारा पराली नही जलाएंगे, पर्यावरण शुद्ध बनाएंगे के नारे लगवाकर तथा घर घर पर्चे बांटकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

इस मौके पर ओमपति , रेखा देवी, नरेश अहलावत राजनीतिक प्रवक्ता, सुरेश कुमार, धर्मेद्र , प्रदीप वशिष्ठ अंग्रेजी प्रवक्ता, दिलबाग, विजय, जोगिन्द्र , पवन, सतेन्द्र, सतपाल , उमेद , राधेश्याम कौशिक, ईश्वर अहलावत, जगत ¨सह, कृष्ण कौशिक, कुन्दन कौशिक, संजय कौशिक प्रधान, श्रीभगवान, रविन्द्र, अशोक कुमार, पवन कुमार पंच, सुमन देवी, सोनिया देवी, कविता देवी, शकुंतला देवी, शारदा देवी, संजय कुमार शास्त्री, ममता, शिव कुमार, कविता देवी, सुमन ¨सह, रामकिशन फौजी, प्रमौद कादयाण, रामधारी इन्द्रजीत, राजबीर, सुरेन्द्र, रघबीर ¨सह, जसमेर ¨सह, रितु देवी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.